{"_id":"647ea239e1857647c90be9c2","slug":"kangana-ranaut-shares-a-dance-video-in-salman-khan-show-and-asks-him-why-do-we-look-so-young-2023-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: कंगना को आई सलमान खान की याद, OMG लिखते हुए भाईजान से कर बैठीं यह सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: कंगना को आई सलमान खान की याद, OMG लिखते हुए भाईजान से कर बैठीं यह सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 06 Jun 2023 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कंगना रणौत हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। उनको पंगा गर्ल भी कहा जाता है, क्योंकि एक्ट्रेस का किसी न किसी से अक्सर पंगा भी होता रहता है और वह लोगों की क्लास लगाती नजर आती रहती हैं। कंगना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वह सलमान खान से सवाल करती नजर आ रही हैं। जिसके बाद दोनों के फैंस कह रहे हैं कि वह दोनों को साथ देखना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि पोस्ट क्या है और कंगना ने क्या कहा है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत भले ही सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज पर अपना गुस्सा उतारती नजर आती हों, लेकिन सलमान खान अपवाद हैं। बीते समय जब सलमान खान अपना टीवी शो दस का दम लेकर आते थे उस वक्त कंगना ने भी इस शो में एंट्री मारी थी और सवालों के जवाब दिए थे। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वह वीडियो साझा किया और अभिनेत्री पुरानी यादों में खो गईं। इसके बाद कंगना ने सलमान खान से सवाल कर डाला।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के इस वीडियो में वह घाघरा पहन के माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के गाने धक-धक करने लगा पर डांस करती नजर आ रही हैं। कंगना के डांस को देखते हुए सलमान खान ने उनकी तारीफ कर डाली और कहा 'क्या कमाल लग रही हैं आप कितनी सुंदर दिख रही हैं।' इस वीडियो को साझा करते हुए कंगना ने लिखा ओह माय गॉड...एसके हम इतने जवान क्यों दिखते हैं? क्या इसका मतलब यह है कि अब हम नहीं हैं? कंगना ने इस पोस्ट में सलमान खान को भी टैग किया है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के भी रिएक्शन सामने आने लगे हैं। एक फैन ने लिखा, आप दोनों को साथ में देखना चाहते हैं, सलमान खान के साथ आपकी एक फिल्म करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। वहीं दूसरे ने लिखा, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत एक्टर और एक्ट्रेस। वहीं एक अन्य यूजर ने सलाह दी कि दोनों को एकसाथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म करनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान-कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द अपनी फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास चंद्रमुखी भी है। वहीं सलमान के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह इन दिनों टाइगर की तीसरी किश्त की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास टाइगर वर्सेज पठान भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।