{"_id":"5c2f3e52bdec2257246002d1","slug":"south-actress-mira-mithun-become-internet-sensation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रिया प्रकाश के बाद साउथ की ये एक्ट्रेेस बनी इंटरनेट सेंसेशन, तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रिया प्रकाश के बाद साउथ की ये एक्ट्रेेस बनी इंटरनेट सेंसेशन, तस्वीरें वायरल
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Fri, 04 Jan 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खूबसूरती की बात की जाए तो साउथ की एक्ट्रेस बॉलीवुड अदाकाराओं से कुछ कम नहीं हैं। कुछ समय पहले साउथ की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश ने अपनी नजरों के तीर चलाकर लोगों को जमकर घायल किया था। प्रिया प्रकाश का एक वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं इस बार साउथ की एक और एक्ट्रेेस इंटरनेट सेंसेशन बन गई है।
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
प्रिया के बाद साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस मीरा मिथुन का चेहरा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मीरा की तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही उनकी खूबसूरती की चर्चा भी होने लगी है। लोगों को यह तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। इतना ही नहीं हाल ही में मशहूर फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से मीरा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
3 of 5
bollywood
- फोटो : self
मीरा एक मॉडल रह चुकी हैं।मीरा ने साल 2017 में तमिल फिल्म 8 thottakkal से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। हालांकि इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था, लेकिन उन्होंने बेहद बोल्ड सीन देकर दर्शकों को हैरान कर दिया था। फिल्म को लेकर मीरा ने कहा था कि वह इस फिल्म में अपनी अभिनय क्षमता को साबित करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने बोल्ड किरदार चुना था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bollywood
- फोटो : self
मीरा का कहना है कि वह एक तमिलियन हैं, इसलिए उन्हें तमिल फिल्में करने और डायलॉग डिलीवरी में आसानी होती है। मीरा कहती हैं कि बड़े पर्दे पर दिखने के लिए उन्होंने बेहद मेहनत की है। वहीं शूटिंग के दौरान जब उन्होंने खुद को मॉनीटर पर देखा था तो उन्हें अपना लुक बेहद पसंद आया था।
विज्ञापन
5 of 5
bollywood
- फोटो : self
मीरा का कहना है कि उन्होंने आने वाली फिल्मों के लिए अपने लुक पर बहुत काम किया है और लोग उन्हें इस लुक में बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्मों के माध्यम से वह खुद को ऐसे ही बनाए रखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।