फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद के साथ हुए यौन शोषण का कंगना रनौत ने किया खुलासा- बोलीं- 'जब मैं 16 साल की थी तो...'

Fri, 04 Jan 2019 05:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 04 Jan 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut when i was 16 filed first fir for sexual assault
कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो बिंदास अपनी बात कहने के लिए जानी जाती हैं। कंगना जल्द ही फिल्म मणिकर्णिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म रिलीज से पहले वो प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिलहाल बॉलीवुड में जब #MeToo मूवमेंट चल रहा है तो ऐसे में कंगना ने इस बारे में खुद से जुड़े किस्से का खुलासा किया है।

kangana ranaut when i was 16 filed first fir for sexual assault
kangana ranaut

दरअसल, कंगना फिल्म प्रमोशन के लिए हैदराबाद में थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि 'जब मैं 16 साल की थी तो मैंने यौन शोषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जो लोग खुद अपने लिए खड़े होते हैं उनके मनोबल को नहीं गिराना चाहिए।'

kangana ranaut when i was 16 filed first fir for sexual assault
kangana ranaut

कंगना ने आगे कहा कि 'महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई की तरह मजबूत बनने की जरूरत है। साथ ही उन्हें निडर होना चाहिए। जो लड़कियां अपना पक्ष मजबूती के साथ रखती हैं लोगों को उनका साथ देना चाहिए।' कंगना ने कहा है कि, 'जो लोग हकीकत में सहायता या किसी प्रकार की मदद चाहते हैं, हमें उनका साथ देना चाहिए। आज हमें सश्क्त होने की जरुरत है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut when i was 16 filed first fir for sexual assault
kangana

कंगना ने कहा कि 'इसके साथ ही अगर हमारी सोसाइटी हमें उनके जैसी हिम्मती लड़कियां दे सकती हैं तो हमें इस पर कोई एतराज नहीं होना चाहिए। कोई भी व्यक्ति जो अपने हक के लिए खड़ा हो रहा है हमें उसका सम्मान करना चाहिए।'

विज्ञापन
kangana ranaut when i was 16 filed first fir for sexual assault
manikarnika

बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस फिल्म से कंगना ने डायरेक्शन में कदम रखा है और भविष्य में कई फिल्में डायरेक्ट करने की उम्मीद रखती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed