{"_id":"5c2f479dbdec2256e27b8b19","slug":"neha-kakkar-says-she-in-depression-after-breakup-with-himansh-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ की हो गई ऐसी हालत, अब बोलीं- 'मैं हूं डिप्रेशन में'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ की हो गई ऐसी हालत, अब बोलीं- 'मैं हूं डिप्रेशन में'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 04 Jan 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के लिए एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गा चुकीं सिंगर नेहा कक्कड़ बीते दिनों अपने ब्रेकअप की वजह से चर्चा का विषय रही हैं। हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा इतनी टूट गई कि 'इंडियन आइडल' शो के दौरान ही फूट फूटकर रोने लगी थीं। इस बीच सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे पढ़कर उनके फैंस का दिल टूट सकता है।
2 of 5
Neha Kakkar
- फोटो : Instagram
नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिससे उनका हाल-ए-दिल साफ पता चल रहा है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेहा कक्कड़ ने लिखा - 'हां, मैं डिप्रेशन में हूं। सभी नकारात्मक सोच वाले लोगों को शुक्रिया जो मुझे जिंदगी का सबसे बुरा दिन देने में कामयाब हो गए। सभी को बधाई हो।'
3 of 5
Neha Kakkar and himansh kohli
- फोटो : File Photo
इस पोस्ट के बाद नेहा कक्कड़ ने एक और पोस्ट किया। इस पोस्ट में नेहा ने उन सभी लोगों की लताड़ लगाई जो उनके बारे में बातें बना रहे हैं। नेहा कक्कड़ ने पोस्ट में लिखा - 'मैं आप लोगों से एक बात साफ कर देना चाहती हूं। बात सिर्फ एक या दो लोगों की नहीं है। बात पूरी दुनिया की है जो मेरी पर्सनल जिंदगी में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। मैं उन लोगों को शुक्रिया कहना चाहती हूं जो मुझे और मेरे काम को पसंद करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
neha kakkar
- फोटो : File Photo
नेहा कक्कड़ ने आगे लिखा- 'कुछ लोग ऐसे हैं जो मेरे बारे में बातें बना रहे हैं यह वह लोग है जो जानते भी नहीं है कि मेरी जिंदगी में क्या चल रहा है। मैं उन लोगों से सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि कृपया अपनी राय न बनाएं और मुझे खुश रहने दें।' नेहा कक्कड़ ने यह पोस्ट अपनी गुवाहाटी परफॉर्मेंस से पहले किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Neha Kakkar
- फोटो : File Photo
आपको बता दें, नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली एक दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे थे। नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली ने वीडियो एल्बम 'हमसफर' में साथ काम किया था। इसके बाद से ही दोनों में करीबियां बढ़ गई थीं। फिर इंडियन आइडल के मंच पर आकर हिमांश ने नेहा के लिए अपने प्यार को कंफर्म कर दिया था। ब्रेकअप के बाद नेहा और हिमांश ने अपने-अपने अकाउंट से एक-दूसरे की शेयर की हुई फोटो-वीडियो को डिलीट कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।