बॉलीवुड का पावरफुल कपल रणवीर और दीपिका अपनी शादी और रिसेप्शन पार्टी खत्म करने के बाद अब काम में जुट गए हैं। रणवीर सिंह जहां सिम्बा की सक्सेस का लुत्फ उठा रहे हैं तो वहीं दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग में जुट जाएंगी।
Video: रणवीर सिंह की 'साली' के बारे में पूछा ऐसा सवाल, जवाब सुनकर लगाने लगे ठहाके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिम्बा के प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सिम्बा की पूरी टीम कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा में पहुंची। इस दौरान कपिल से लेकर कीकू शारदा तक सभी ने रणवीर सिंह की खूब चुटकी ली।
द कपिल शर्मा शो में कीकू शारदा बच्चा यादव का किरदार निभा रहे हैं। कीकू ने रणवीर की साली को लेकर ऐसा मजाक किया कि एक पल तो रणवीर को भी समझ नहीं आया लेकिन तभी कीकू शारदा की बातें सुनकर सभी लोट-लोटकर हंसने लगे।
A post shared by @ kya.baat.ji on
बच्चा यादव यानी कीकू शारदा कहते हैं कि आपकी शादी में आपकी साली कहीं नजर नहीं आई। रणवीर कहते हैं कि मेरी साली तो... इसके आगे कीकू यादव तुरंत कहते हैं 'भंसाली'। जवाब सुनते ही रणवीर सिंह ठहाके लगाने लग जाते हैं। कीकू की टाइमिंग इतनी जबरदस्त रहती है कि सारा अली खान, रोहित शेट्टी और सोनू सूद सभी खुद को हंसने से रोक नहीं पाते।
सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की सिम्बा ने धमाल मचा रखी है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई सिम्बा ने राहत की सांस दी है। लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर रौनक देखने को मिली है। रोहित शेट्टी की फिल्में आमतौर पर 100 करोड़ के क्लब को पार कर जाती हैं। सिम्बा इस क्लब में शामिल होने वाली उनकी 8वीं फिल्म है। 28 दिसंबर को रिलीज हुई ये फिल्म रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म भी है।