{"_id":"5c2f2b10bdec2257222db786","slug":"the-kapil-sharma-show-is-krishna-is-batter-than-sunil-grover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल का शो छोड़कर सुनील ग्रोवर ने की गलती, क्या नैया पार लगा पाएंगे कृष्णा ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल का शो छोड़कर सुनील ग्रोवर ने की गलती, क्या नैया पार लगा पाएंगे कृष्णा ?
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Fri, 04 Jan 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से छोटे पर्दे पर एंट्री करने वाले कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा इन दिनों लोगों को हंसाने के लिए फिर से आ गए हैं कपिल शर्मा एक साल से टीवी से दूर थे। लेकिन उसी हौसले और जज्बे के साथ कपिल शर्मा ने नए कॉमेडी शो का सफर फिर से शुरू कर दिया है, लेकिन शो में कुछ पुराने चेहरों को बदलकर नए चेहरों को जगह दी गई है।
2 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : social media
बीते शनिवार को द कपिल शर्मा शो का पहला एपिसोड टीवी पर प्रसारित किया गया। कपिल के पुराने शो में जान डालने वाले सुनील ग्रोवर, अली असगर और उपासना सिंह इस दौरान नजर नहीं आए। इस बार इन पुराने चेहरों की जगह कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए कॉमेडियन कृष्णा और भारती की जोड़ी को शो में एंट्री मिली है।
3 of 5
Comedian Krishna Abhishek
कृष्णा की बात करें तो उन्हें अपनी एक्टिंग, कॉमेडी और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। शो के पहले एपिसोड में कृष्णा का रोल बेहद छोटा रखा गया था, लेकिन आगे आने वाले दिनों में कयास लगाए जा रहे हैं कि कृष्णा शो में धमाल मचाने वाले हैं। भारती भी पिछले कई सालों से छोटे पर्दे पर अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाती नजर आई है। शो में भारती के किरदार को बेहद मजबूत माना जा रहा है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि शो में भारती के किरदार को ज्यादा समय तक दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunil grover
कहा जा रहा है कि शो में सुनील ग्रोवर की जगह कृष्णा ने ली है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच कई बार विवादों ने सुर्खियां भी बटोरी थीं। जिसके चलते सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो को बीच में ही छोड़ दिया था। दोनों के बीच विवाद फीस बढ़ाने को लेकर हुआ था, लेकिन बाद में सुनील ग्रोवर ने डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में फिर से शो में फिर एंट्री मारी थी। गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में सुनील ग्रोवर ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली थी। उस समय कहा यह भी गया थी कि गुत्थी के किरदार से ही शो की टीआरपी बढ़ रही है।
विज्ञापन
5 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : social media
कपिल के नए शो में कृष्णा- सब्बू का किरदार निभा रहे हैं। जो कपिल शर्मा के दूर के रिश्तेदार बने हैं। दर्शकों को कृष्णा का यह किरदार बेहद पसंद आया है। कृष्णा कॉमेडी के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकारों की मिमिक्री करने में भी बेहद माहिर हैं, जो इस शो में भी देखने को मिला । सुनील ग्रोवर और कृष्णा दोनों का अपना एक अलग अंदाज है। देखना यह होगा कि इस बार कपिल शर्मा का यह दर्शकों के दिल को छू पाता है या नहीं ?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।