फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है साउथ की सबसे महंगी फिल्म स्टार, 50 सेकेंड के विज्ञापन की फीस सुन रह जाएंगे दंग

Sat, 17 Nov 2018 12:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
South Actress nayanthara net worth income and fees
नयनतारा - फोटो : twitter
साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा को कौन नहीं जानता। नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरू में जन्मीं नयनतारा का असली नाम 'डायना मरियम कुरियन' है। फिल्मों के अलावा बी नयनतारा की जीवन काफी विवादों में रहा है अब चाहे बात प्रभुदेवा से अफेयर की हो या शाहरुख की फिल्म में डांस करने से मना करने की। नयनतारा की हर अदा ने दर्शकों का दिल जीता है। नयनतारा के जन्मदिन पर आइए बात करते हैं नयनतारा की प्रॉपर्टी और इनकम की।
South Actress nayanthara net worth income and fees
नयनतारा

साल 2003 में आई मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से करियर की शुरूआत करने वाली नयनतारा कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। हालांकि पढ़ाई के साथ-साथ वह पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थीं। तभी मनासीनाकाड़े के डायरेक्टर ने उन्हें नोटिस किया था और उन्हें ये फिल्म ऑफर की थी लेकिन नयनतारा ने ये फिल्म ठुकरा दी थी। हालांकि बाद में काफी रिक्वेस्ट के बाद वह इस फिल्म में काम करने को तैयार हुईं और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

South Actress nayanthara net worth income and fees
नयनतारा - फोटो : twitter

साउथ सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस मानी जाने वाली नयनतारा आज सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। नयनतारा एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। नयनतारा जल्द ही 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अगले साल साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार के साथ 'विश्वासम' में नजर आएंगी। हाल ही में रिलीज हुई नयनतारा की फिल्म 'इमाइका नॉडिगल भी काफी पसंद की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actress nayanthara net worth income and fees
नयनतारा - फोटो : twitter
रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा ने 50 सेकंड के टीवी ऐड की शूटिंग की लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। इस ऐड की शूटिंग दो दिन तक चली थी। बात करें नयनतारा की प्रॉपर्टी की तो नयनतारा के पास करीब 68 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
विज्ञापन
South Actress nayanthara net worth income and fees
नयनतारा - फोटो : twitter

इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी गाड़िया भी हैं जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। नयनतारा कई ब्रॉड्स के लिए एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। इसके उनके पास  थिरुवला, केरल में एक आलीशान बंगला और कोच्चि के प्रेस्टीज नेप्च्यून कोर्टयार्ड में शानदार फ्लैट भी है।
 

नयनतारा की सबसे सुपरहिट फिल्म रजनीकांत की ‘चंद्रमुखी’ रही, जो हिंदी में ‘भूलभुलैया’ नाम से रिलीज हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed