फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से नयनतारा ने किया था धर्म परिवर्तन, शाहरुख की फिल्म में डांस से इंकार कर आई थीं चर्चा में

Sat, 17 Nov 2018 12:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
South Actress nayanthara birthday Special unknown facts about her life
नयनतारा - फोटो : Twitter

साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा को आज कौन नहीं जानता। 33 साल की नयनतारा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से की थी। इसके बाद नयनतारा ने तमिल और तेलगु सिनेमा का रुख किया। 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरू जन्मीं नयनतारा इस बार अपना 34 जन्मदिन मनाएंगी। नयनतारा का असली नाम 'डायना मरियम कुरियन' है। नयनतारा के जन्मदिन के मौके पर आइए आपको रूबरू करवाते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों पर...

South Actress nayanthara birthday Special unknown facts about her life
नयनतारा

नयनतारा के पिता का नाम कुरियन कोदियात्तु और मां का नाम ओमाना कुरियन है। पिता के रिटायरमेंट के बाद नयनतारा का परिवार केरला में शिफ्ट हो गया। नयनतारा ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई यहीं से की। शायद आपको जानकारी न हो लेकिन एक फिल्म के लिए करोड़ों लेने वाली नयनतारा कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। नयनतारा को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

South Actress nayanthara birthday Special unknown facts about her life
नयनतारा - फोटो : twitter

नयनतारा 'वेलइक्करन', इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, 'जय सिम्हा', 'कोको' जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘आया’ में अपने किरदार से नयनतारा ने काफी सुर्खिया बटोरीं और इसके बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। नयनतारा ने अभी तक शादी नहीं की है। खबरों की मानें तो नयनतारा डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ रिलेशनशिप में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actress nayanthara birthday Special unknown facts about her life
chennai express

सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम करना सभी एक्ट्रेस का सपना होता है लेकिन नयनतारा शाहरुख की फिल्म में काम करने से भी मना कर चुकी हैं। नयनतारा ने सुपरहिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया था। शाहरुख की फिल्म में काम न करने के पीछे वजह यह बताई गई कि नयनतारा ने शाहरूख या रोहित शेट्टी की वजह से नहीं, बल्कि डांस गुरु प्रभुदेवा के कारण वह फिल्म छोड़ी थी।

विज्ञापन
South Actress nayanthara birthday Special unknown facts about her life
नयनतारा - फोटो : twitter
नयनतारा दो वजहों से काफी चर्चा में रही थीं। पहला साल 2011 में ईसाई धर्म छोड़कर आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपनाने को लेकर दूसरा डांसर प्रभुदेवा के साथ लिवइन में रहने को लेकर। नयनतारा का लिप लॉक किस को लेकर काफी विवाद हुआ था। नयनतारा और सिंबू का यह किस काफी विवादास्पद रहा था और इसके लिए नयनतारा व सिंबू से माफी मांगने के लिए भी कहा गया था। नयनतारा की सबसे सुपरहिट फिल्म रजनीकांत की ‘चंद्रमुखी’ रही, जो हिंदी में ‘भूलभुलैया’ नाम से रिलीज हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed