बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी इन सितारों को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। इन दिनों साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सायशा सहगल ट्रोलर्स का सामना कर रही हैं।
17 साल बड़े पति के साथ तस्वीर साझा करना दिलीप कुमार की भतीजी को पड़ा भारी, उम्र को लेकर हुईं ट्रोल
सायशा सहगल हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और अभिनेत्री सायरा बानो की नातिन हैं। सायशा ने पिछले साल साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता आर्या से शादी की। आर्या उनसे 17 साल बड़े हैं। अब सायशा सहगल ने पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है। जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।
सायशा सहगल ने पति आर्या के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इन दोनों की यह तस्वीर किसी पार्टी की है, जिसमें सायशा सहगल और आर्या एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। यह दोनों कलाकार इस तस्वीर में मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सायशा सहगल ने पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्यार के साथ डांस'।
सोशल मीडिया पर सायशा सहगल और आर्या की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस दोनों कलाकारों के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सायशा सहगल और आर्या के बीच उम्र के फासले को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। thailee_2020 नाम की सोशल मीडिया यूजर्स ने इन दोनों की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पिता और बेटी।'

angelina_joe_68 नाम की यूजर्स ने लिखा, 'अपने प्यार के साथ डांस ! दीदी, पिता के साथ डांस।इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सायशा सहगल और आर्या की जोड़ी को लेकर भद्दे कमेंट किए हैं। आपको बता दें कि यह दोनों साउथ सिनेमा के शानदार कलाकारों में से एक हैं। सायशा सहगल ने बॉलीवुड फिल्म शिवाय में भी काम किया है।
पढ़ें: साल 2021 में कंगना रणौत ने बनाया घूमने का प्लान, केदारनाथ के बाद इस धाम की भी करेंगी यात्रा
