फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मणिकर्णिका' विवाद में अब इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, कंगना-क्रिश को लेकर बोली ये बात

Thu, 31 Jan 2019 09:18 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 31 Jan 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
south actress Tamannaah Bhatia tries to resolve krish and Kangana Ranaut issue over Manikarnika
manikarnika krish - फोटो : file photo
सवा सौ करोड़ रुपये की लागत से बनी अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' पहले हफ्ते में अपना बजट निकाल पाएगी या नहीं, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई वितरकों से लेकर प्रदर्शकों तक का गुणाभाग जारी है। फिल्म के ओरीजनल डायरेक्टर 'कृष' और 'मणिकर्णिका' में लीड रोल कर रही कंगना रनौत की बहन रंगोली के बीच जुबानी जंग भी जारी है।

 
south actress Tamannaah Bhatia tries to resolve krish and Kangana Ranaut issue over Manikarnika
Tamannaah Bhatia - फोटो : file photo
इस जंग में रेफरी बनती नजर आ रही हैं साउथ की सुपर स्टार और तमाम हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं तमन्ना भाटिया। मुंबई अपनी एक नई फिल्म के सिलसिले में आईं तमन्ना कहती हैं, 'मैंने कृष के साथ काम भले न किया हो पर मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती हूं। हम कई बार मिले हैं और हमारी इंडस्ट्री में उनका काफी नाम है। मैंने उनकी काफी फिल्में भी देखी हैं। ये दुर्भाग्य ही है कि दोनों के बीच मणिकर्णिका को लेकर अनबन हो गई।' 
south actress Tamannaah Bhatia tries to resolve krish and Kangana Ranaut issue over Manikarnika
Tamannaah Bhatia - फोटो : file photo
कंगना रनौत की तारीफ करते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा-  'कंगना बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं और मैं उनकी प्रशंसक भी हूं। लेकिन फिल्म बनाना गणित का समीकरण नहीं है। ये एक क्रिएटिव काम है और इसमें दो लोगों की सोच का मिलना सबसे अहम है।' तमन्ना का मानना है कि किसी फिल्म में काम कर रहे दो शीर्ष लोगों के बीच टकराव से फिल्म को नुकसान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
south actress Tamannaah Bhatia tries to resolve krish and Kangana Ranaut issue over Manikarnika
तमन्ना भाटिया - फोटो : file photo
तमन्ना ने इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे मीटू कैंपन पर भी अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा, 'ये एक विश्वव्यापी समस्या है और मशहूर लोगों के लिए ये काफी सतर्क रहने का समय है क्योंकि इन लोगों को निशाना बनाना आसान। मेरा मानना है कि इस अभियान का सम्मान होना चाहिए लेकिन लोगों को इसे अपने प्रचार के लिए भी नहीं इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि तब इस अच्छे अभियान का मकसद भटक जाता है।' 
विज्ञापन
south actress Tamannaah Bhatia tries to resolve krish and Kangana Ranaut issue over Manikarnika
तमन्ना भाटिया - फोटो : file photo
तमन्ना आगे कहती हैं - 'यौन शोषण की समस्या हर उद्योग में है और मेरा मानना है कि आरोप लगाने वाले के साथ-साथ जिस पर आरोप लगा है उसका भी सम्मान खोना नहीं चाहिए क्योंकि जब तक आरोप साबित न हो जाएए वह निर्दोष है। फिल्म इंडस्ट्री में किसी पर भी आरोप लगा देना बहुत आसान है क्योंकि सब उस व्यक्ति को जानते हैं, पहचानते हैं। ऐसे में इस अभियान की गरिमा बनी रहे, इसके लिए सही मुद्दे ही उठाना हम सबकी जिम्मेदारी है।' आपको बता दें तमन्ना बाहुबली, हिम्मतवाला और एंटरटेनमेंट जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed