फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ड्रीम गर्ल' की रीमेक में पूजा के किरदार में नजर आएगा यह एक्टर, फिल्म को बताया चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट

Mon, 18 May 2020 09:31 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 18 May 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
south cinema actor Raj Tarun will seen in Dream Girl remake as pooja role
ड्रीम गर्ल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2019 में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना अभिनीत सुपरहिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के तेलुगू रीमेक को आधिकारिक तौर पर हरी झंडी मिल गई है। तेलुगू अभिनेता राज तरुण ने इस बात की पुष्टि की है। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह जानकारी देते हुए उन्होंने बताया, 'मैंने आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की तेलुगू रीमेक साइन की है। 

south cinema actor Raj Tarun will seen in Dream Girl remake as pooja role
राज तरुण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यह फिल्म सुरेश प्रोडक्शन के बैनर तले बनेगी। यह मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट होने वाला है।' उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर महीने में ही सुरेश प्रोडक्शन की तरफ से सुरेश बाबू ने 'ड्रीम गर्ल' और 'सोनू की टीटू की स्वीटी' के रीमेक राइट्स खरीदने की पुष्टि की थी।

south cinema actor Raj Tarun will seen in Dream Girl remake as pooja role
राज तरुण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राज तरुण की बात करें तो वह 52 शॉर्ट्स फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म निर्देशक बनने का ख्वाब रखने वाले राज अपनी कई फिल्मों की स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स भी लिख चुके हैं। वह 'सिनेमा चुपिस्ता मावा', 'कुमारी 21एफ', 'सीथम्मा अंदलु रमय्या सिट्रलु' और 'मजनू' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
south cinema actor Raj Tarun will seen in Dream Girl remake as pooja role
राज तरुण - फोटो : सोशल मीडिया

राज ने साल 2014 में तेलुगू फिल्म 'उय्याला जम्पाला' के लिए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स अपने नाम किया था।  'ड्रीम गर्ल' के अलावा राज आने वाले समय में एक रॉम-कॉम फिल्म में भी दिखेंगे।  इसके अलावा अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले श्रीनिवास गवीरेड्डी के निर्देशन की एक फिल्म को भी साइन किया है। इसकी शूटिंग इस साल मार्च महीने में शुरू होने के आसार थे लेकिन अब लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग सामान्य हालात होने के बाद ही शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
south cinema actor Raj Tarun will seen in Dream Girl remake as pooja role
राज तरुण - फोटो : सोशल मीडिया

'ड्रीम गर्ल' फिल्म की बात करें तो यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड किरदार में नजर आए थे। उनके साथ नुसरत भरूचा भी मुख्य किरदार में दिखी थी। राज शांडिल्य निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म में आयुष्मान, करमवीर सिंह और पूजा के किरदार में दिखे थे।  

पढ़ें: चार साल तक इस बीमारी से ग्रस्त थीं सुष्मिता सेन, अभिनेत्री ने कहा- 'एक थका हुआ शरीर जो ढेर सारी...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed