{"_id":"5de34f708ebc3e54a75cc29b","slug":"south-cinema-actor-vijay-deverakonda-will-debut-soon-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विजय देवरकोंडा जल्द करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, बताया कैसी फिल्में करना है पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विजय देवरकोंडा जल्द करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, बताया कैसी फिल्में करना है पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vijay Deverakonda
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को साउथ सिनेमा के अलावा बॉलीवुड दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। उनकी फिल्म अर्जुन रेड्डी ने लाखों दर्शकों के दिलों के जीता। जिसके बाद इसी साल अर्जुन रेड्डी का हिंदी वर्जन कबीर सिंह के नाम से बनाया गया। इस बीच विजय देवरकोंडा के हिंदी भाषी फैंस के लिए खुश खबरी है जिसको जानने के बाद फैंस उत्साहित हो सकते हैं।
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार हाल ही विजय देवरकोंडा से एक फैन ने पूछा कि क्या वह अगली तमिल या मराठी फिल्म करेंगे? तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, "मैं अपनी अगली फिल्म जल्द ही बॉलीवुड में बनाऊंगा।" इतना ही नहीं फिल्मों को लेकर अपनी पसंद पर विजय ने यह भी कहा कि वह रोमांटिक, एक्शन और ड्रामा फिल्में करना पसंद करते हैं।
3 of 5
शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
पता हो कि विजय देवरकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी को इतना पसंद किया गया था कि इसी फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इसको हिंदी में भी कबीर सिंह के नाम से बनाया। इस फिल्म भी शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे। वहीं इन दिनों विजय देवरकोंडा नया घर लेने की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके गृहप्रवेश की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। परिवार के साथ एक तस्वीर विजय ने भी शेयर की। विजय ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- मैंने बहुत बड़ा घर खरीदा है। इसमें मुझे डर लगता है। अब मुझे मां की जरूरत है मुझे सुरक्षित महसूस कराने के लिए और इस मकान को घर बनाने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : Twitter
अपने गृह प्रवेश के मौके पर विजय पारंपरिक परिधान में नजर आए। तस्वीर में उनके साथ उनके भाई और माता पिता दिखाई दे रहे हैं। बता दें विजय देवरकोंडा का नाम इस साल फोर्ब्स द्वारा जारी अंडर 30 की लिस्ट में आया था। महज 30 की उम्र में ही उन्होंने अपार संपत्ति कमा ली है। कभी अकाउंट में पैसे न होने की वजह से उनका बैंक अकाउंट सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : social media
पिछले चार सालों में विजय देवरकोंडा ‘पेली चुपूलु’, ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘महानती’, ‘गीता गोविंदम’ और ‘टैक्सी ड्राइवर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 2016 में आई ‘पेली चुपूलु’ को बेस्ट तेलुगू फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। बीते दिनों रिलीज उनकी फिल्म डियर कामरेड दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।