फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara: हिंदी फिल्मों की दीवानी हैं साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा, शाहरुख खान की यह फिल्म है सबसे पसंदीदा

Sat, 31 Dec 2022 06:16 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
south cinema Lady Superstar Nayanthara says she watch almost hindi film kuch kuch hota hai all time favorite
नयनतारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री नयनतारा ने साउथ सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उन्हें साउथ की लेडी सुपरस्टार भी कहा जाता है, लेकिन एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों की भी बहुत बड़ी फैन हैं। हाल ही में वह अपनी पसंदीदा बॉलीवुड फिल्मों के  बारे में बात करती नजर आईं। खास बात रही की उन्होंने सारी बातें हिंदी भाषा में ही की। साथ ही बताया कि कौन सी हिंदी फिल्म उनकी सबसे ज्यादा पसंदीदा है, जिसे वह खुशी और गम दोनों मूड में देखना पसंद करती हैं।


 

Bold Movies: बोल्ड सीन्स के मामले में बॉलीवुड को टक्कर देती हैं ये हॉलीवुड फिल्में, सिर्फ अकेले में ही देखें

south cinema Lady Superstar Nayanthara says she watch almost hindi film kuch kuch hota hai all time favorite
नयनतारा

पैपराजी पेज वायरल भयानी से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें नयनतारा को अपनी फेवरेट बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस वीडियो  में कहती हैं कि उन्होंने तरकरीबन उन्होंने हर हिंदी फिल्म देखी होगी। अगर कोई उन्हें किसी भी हिंदी फिल्म का नाम बताए तो उन्होंने जरूरी देखी होगी।
 

Connect Review: कनेक्ट नहीं करती नयनतारा की नई फिल्म, अनुपम खेर को पादरी के भेष में देख चौंके हिंदीभाषी दर्शक

south cinema Lady Superstar Nayanthara says she watch almost hindi film kuch kuch hota hai all time favorite
Nayanthara - फोटो : सोशल मीडिया

आगे बात करते हुए नयनतारा ने बताया कि बहुत सारी हिंदी फिल्में उनकी पसंदीदा हैं लेकिन अगर कुछ फिल्मों की बात की जाए तो उसमें 'कभी खुशी कभी गम' और 'कुछ कुछ होता है', उनकी सबसे फेवरेट फिल्में हैं। इसी के साथ नयन तारा ने कहा कि जब आपका मूड कभी अच्छा तो कभी खराब होता है ऐसे में आप कुछ उसी के हिसाब से देखना चाहते हैं लेकिन 'कुछ कुछ होता है' फिल्म वह हर मूड में  देख सकती हैं। यह उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म है। बता दें कि साल 1998 में रिलीज हुई 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान नजर आए थे। यह एक लव रोमांटिक फिल्म थी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद दमदार वापसी को तैयार आमिर खान, KGF डायरेक्टर की फिल्म से करेंगे धमाका!

विज्ञापन
विज्ञापन
south cinema Lady Superstar Nayanthara says she watch almost hindi film kuch kuch hota hai all time favorite
कनेक्ट फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात करें वर्क फ्रंट की तो 30 दिसंबर को उनकी फिल्म 'कनेक्ट' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है और इसे हिंदी में भी रिलीज किया गया है। इस  फिल्म को लॉकडाउन के समय के दौरान बनाया गया है। जिसमें हॉरर का तड़का लगाया गया है। एक मां और बेटी की कहानी भी है। फिल्म में नयनतारा के लीड रोल के अलावा सत्यराज, विनय, हनिया नफीसा और अनुपम खेर अहम किरदारों में हैं।
 

Rich Rotella: इस अभिनेता ने अपने लंबाई बढ़ाने के लिए खर्च किए 85 लाख रुपये, सर्जरी के बाद चलने में हो गए असमर्थ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed