शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के खास मौके पर कला और सिनेमा हस्तियों से अपने आवास पर मुलाकात की। इसमें शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत, एकता कपूर, राजकुमार हिरानी, बोनी कपूर, इम्तियाज अली, अनुराग बसु, सोनम कपूर समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस बात से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना ने नाराजगी जताई है।
बॉलीवुड स्टार्स से मिले PM मोदी तो सुपरस्टार की पत्नी हुई खफा, चिट्ठी में बयां किया दिल का दर्द
उपासना ने पीएम को चिट्ठी लिखते हुए कहा है- 'प्रिय नरेंद्र मोदी जी। दक्षिण भारत में हम लोग आपका सम्मान करते हैं और हमें गर्व है कि आप हमारे प्रधानमंत्री हैं। मैं सम्मान के साथ यह बात कहना चाहती हूं कि मुझे ऐसा लगा कि आपके कार्यक्रम में सांस्कृतिक हस्तियों में हिंदी के कलाकार ही शामिल थे।'
A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela) on
उपासना ने आगे लिखा- इस कार्यक्रम में साउथ की फिल्म इंडस्ट्री को नजरअंदाज कर दिया गया। मुझे इस बात का बुरा लगा और उम्मीद है कि इसे सही भावना में लिया जाएगा। जय हिंद।' उपासना के इस पोस्ट के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फैंस कमेंट कर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।
बता दें खास मुलाकात के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार व्यापक हैं। बात करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा- 'महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए फिल्म और टेलीविजन जगत के तमाम शानदार काम कर रहे हैं। आप लोगों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी जाना चाहिए, जहां देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं।' वहीं पीएम मोदी ने हस्तियों से दांडी में बने गांधी म्यूजियम घूमने की भी अपील की।
