{"_id":"6806a6d1137ff6439401f80d","slug":"south-indian-actors-who-shined-with-bollywood-actresses-janhvi-kapoor-ram-charan-kiara-advani-mahesh-babu-2025-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साउथ में खूब जमीं इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ साउथ अभिनेताओं की जोड़ी, राम चरण-जान्हवी की जोड़ी भी शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ में खूब जमीं इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ साउथ अभिनेताओं की जोड़ी, राम चरण-जान्हवी की जोड़ी भी शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 23 Apr 2025 05:46 PM IST
सार
South Bollywood Jodi: बॉलीवुड और टॉलिवुड की इन जोड़ियों ने साबित कर दिया कि बॉलीवुड और साउथ सितारों का मेल दर्शकों के लिए किसी जादू से कम नहीं। अब देखना यह है कि 'पेद्दी' जैसी फिल्म इस लिस्ट में क्या नया रंग जोड़ती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
साउथ में खूब जमीं इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ साउथ अभिनेताओं की जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का संगम हमेशा से दर्शकों के लिए खास रहा है। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्रियों और साउथ के सुपरस्टार्स की जोड़ियां बड़े पर्दे पर धूम मचा रही हैं। आइए, नजर डालते हैं कुछ ऐसी ही हिट जोड़ियों पर, जिन्होंने फैंस का दिल जीता और कुछ जीतने वाली हैं।
2 of 6
पेद्दी में नजर आएगी जान्हवी और राम चरण की जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
जान्हवी और राम चरण (पेद्दी)
सबसे लेटेस्ट जोड़ी की बात करें तो वह है जान्हवी कपूर और राम चरण की जोड़ी। दोनों जल्द ही फिल्म 'पेद्दी' में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि राम चरण का दमदार अभिनय और जान्हवी की खूबसूरती का जादू पहले ही कई फिल्मों में दर्शकों को लुभा चुका है। हालांकि, दोनों की यह एक साथ पहली फिल्म है। पहले इस फिल्म का अस्थायी नाम 'आरसी 16' रखा गया था।
जान्हवी - जूनियर एनटीआर (देवरा पार्ट 1)
जान्हवी कपूर का जादू फिल्म 'देवरा' में भी देखने को मिल चुका है। जान्हवी एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा पार्ट 1' में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। वहीं अब 'देवरा पार्ट 1' के बाद यह जोड़ी एक बार फिर से 'देवरा पार्ट 2' में नजर आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भारत अने नेनु
- फोटो : यूट्यूब
कियारा - महेश बाबू (भारत अने नेनु)
कियारा आडवाणी, फिल्म गेम चेंजर से पहले ही साउथ सिनेमा में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। कियारा की यह पहली साउथ फिल्म थी। कियारा और महेश बाबू की जोड़ी फिल्म 'भारत अने नेनु' में खूब पसंद की गई थी। उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
कियारा आडवाणी - राम चरण (गेम चेंजर)
कियारा और एक्टर राम चरण की जोड़ी 'गेम चेंजर' में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला, लेकिन फिल्म में दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।