आज के दौर में लोगों के पास मनोरंजन की कमी नहीं है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तो हर जॉनर का कंटेंट देखने को मिल जाता है। हर हफ्ते ओटीटी पर नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं। किसी को कॉमेडी जॉनर पसंद है, तो कोई एक्शन या सस्पेंस थ्रिलर देखना पसंद करता है। वहीं, सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों को देखने का क्रेज भी काफी बढ़ा गया है। ऐसे में आज हम आपको साउथ की कुछ ऐसे फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं और उन्हें देख आपको सस्पेंस का भरपूर मजा मिलेगा।
OTT: सच्ची घटनाओं की बखूबी पर्दे पर दिखाती हैं साउथ की ये फिल्में, मिलेगा सस्पेंस और थ्रिलर का भरपूर मजा
OTT: सच्ची घटनाओं की बखूबी पर्दे पर दिखाती हैं साउथ की ये फिल्में, मिलेगा सस्पेंस और थ्रिलर का भरपूर मजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉर्ज रेड्डी
2019 में आई तेलुगू भाषा की इस फिल्म का निर्देशन बी जीवन रेड्डी ने किया है। जॉर्ज रेड्डी एक बायोपिक है, जो एक छात्र नेता जॉर्ज रेड्डी बॉक्सर और स्वर्ण पदक विजेता के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1967 और 1972 के बीच उस्मानिया विश्वविद्यालय में तेलंगाना क्षेत्र की राजनीति को प्रभावित किया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
Bollywood Gossips: रावण नहीं इस किरदार के लिए अरविंद त्रिवेदी ने दिया था ऑडिशन, जानें फिर कैसे बने लंकापति
अट्टाहासा
ए एम आर रमेश द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2013 में आई थी। फिल्म की कहानी कुख्यात वन लुटेरा वीरप्पन की है, जो चंदन और हाथी दांत की तस्करी करता है। वह हाथियों को मारता है और निर्दोष लोगों की हत्या करता है। पुलिस ने उसे और उसके गिरोह को पकड़ने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।
Black Adam: 'द रॉक'- वरुण की बातचीत से ट्वीटर हुआ गुलजार, 'ब्लैक एडम' एक्टर बोले- मुझे फिल्म देखकर जरूर बताएं
विसरनई
विसरनई एक 2015 की तमिल भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे वेत्रिमारन द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। यह एम. चंद्रकुमार के उपन्यास लॉक अप पर आधारित है। इस फिल्म को फॉरन लैंग्वेज कैटेगरी में भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था, लेकिन यह अंतिम नौ फिल्मों की सूची में जगह नहीं बना पाई थी। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Hansika Motwani: साल के अंत में शादी करने जा रही हैं हंसिका मोटवानी! जयपुर के इस किले में लेंगी सात फेरे
द हाउस नेक्स्ट डोर
2017 में आई हाउस नेक्स्ट डोर का निर्देशन मिलिंद रौस ने किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि न्यूरोसर्जन कृष्णकांत और उनकी पत्नी लक्ष्मी अपने नए पड़ोसियों का स्वागत करते हैं, जिनकी बड़ी बेटी जेनी का उस पर क्रश है। जब जेनी पर किसी प्रेत आत्मा का कब्जा हो जाता है, तो कृष्णकांत उस परिवार की मदद करने के लिए हस्तक्षेप करता है। यह नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इसके तमिल वर्जन का नाम Aval है।
Nayanthara-Vignesh: नयनतारा-विग्नेश के जुड़वां बच्चों के केस में हुआ बड़ा खुलासा, छह साल से शादीशुदा है कपल!