फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: बॉलीवुड में डांवाडोल हुआ करियर तो साउथ में अवसर तलाश रहे ये सितारे, बदलाव से मचाएंगे धमाल

Sat, 30 Sep 2023 08:36 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 30 Sep 2023 08:36 AM IST
सार

बॉलीवुड जगत के ये सितारे अब साउथ में अवसर की तलाश कर रहे हैं। साथ ही बदलाव से जल्द ही धमाल मचाने को तैयार हैं। 
 

विज्ञापन
South Movies Will Give Boost To These Stars Career Saif Ali khan Jhanvi Kapoor Disha Patani
साउथ पहुंचे बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड अब हर सिनेमा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के रूप में खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रही है। जहां बॉलीवुड के सितारे, टॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं, तो वहीं, एक के बाद एक साउथ सितारे भी हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर अपना फैनबेस और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। कोविड के बाद से यह सिलसिला और तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जो इन दिनों हिंदी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। ऐसे में ये सेलेब्स साउथ इंडस्ट्री में अवसर तलाश रहे हैं। साथ ही एक बार फिर अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों पर छा जाने को तैयार हैं। इस लिस्ट में कौन-कौन सी नामचीन हस्तियां शामिल हैं, चलिए जान लेते हैं- 

South Movies Will Give Boost To These Stars Career Saif Ali khan Jhanvi Kapoor Disha Patani
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान ने बीते लंबे समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में अपना जलवा नहीं बिखेरा है। अभिनेता को बीते दिनों साउथ की बिग बजट फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण के किरदार में देखा गया। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। साथ ही सैफ को भी उनके किरदार और अभिनय के लिए जमकर ट्रोल किया गया। आने वाले दिनों में सैफ अली खान को तेलुगु अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते देखा जाएगा। फिल्म 'देवारा' में सैफ खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ जल्द ही हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। 

South Movies Will Give Boost To These Stars Career Saif Ali khan Jhanvi Kapoor Disha Patani
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली बेटी जान्हवी कपूर बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। अभिनेत्री की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कमाई ही कर पाती हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने बड़ा अवसर तलाश कर अपने अभिनय का लोहा मनवाने की ठानी है। जान्हवी जल्द ही अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ अपना साउथ डेब्यू करने वाली हैं। 'देवारा' में जान्हवी कपूर को जूनियर एनटीआर के अपोजिट देखा जाएगा। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री इस फिल्म के लिए भारी-भरकम फीस चार्ज कर रही हैं। 

Anurag Thakur: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर सख्त, CBFC को दिए खास निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
South Movies Will Give Boost To These Stars Career Saif Ali khan Jhanvi Kapoor Disha Patani
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा पाटनी बीते लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। यूं तो दिशा ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है, बावजूद इसके भी उन्हें वह सफलता नहीं मिल पाई है, जिसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं। बीते कुछ समय से अभिनेत्री को बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर करते देखा जा रहा है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो अपने करियर को उड़ान देने के लिए दिशा वापस से साउथ फिल्मों का रुख कर रही हैं। 'प्रोजेक्ट के' यानी 'कल्कि 2898 एडी' में दिशा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके जरिए एक तमिल फिल्म साइन किए जाने की भी जानकारी है। 

CBFC Bribery Case: रिश्वत मामले में इस सीईओ की हो चुकी गिरफ्तारी, पहलाज निहलानी ने प्रसून जोशी पर साधा निशाना

विज्ञापन
South Movies Will Give Boost To These Stars Career Saif Ali khan Jhanvi Kapoor Disha Patani
अर्जुन रामपाल  - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन रामपाल अपने अब तक के करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से वह बॉलीवुड फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। ऐसे में अर्जुन के जरिए भी साउथ में अवसर तलाश किए जाने की जानकारी है। अभिनेता ने बालकृष्णा की फिल्म 'भगवंत केसरी' साइन की है। इस मूवी में अभिनेता को विलेन के किरदार में देखा जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed