फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 एकड़ में फैले इस आलीशान होटल में होगी निहारिका की शाही शादी, प्राइवेट जेट से वेडिंग में हिस्सा लेने पहुंचे हैं साउथ स्टार्स

Wed, 09 Dec 2020 11:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 09 Dec 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
South Star Niharika Konidela And Chaitanya Wedding All Details and Pictures Inside
Niharika Konidela And Chaitanya Wedding - फोटो : इंस्टाग्राम

दक्षिण भारतीय फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला 9 दिसंबर यानी आज श्रीमती निहारिका बनने वाली हैं। निहारिका की ये शादी डेस्टिनेशन वेडिंग है। उन्होंने इसके लिए जयपुर के उदय विलास पैलेस को चुना है। ये वही जगह है जहां मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी की शुरुआती रस्में हुईं थीं। हाल ही में उदयपुर में कंगना रणौत के भाई अक्षय रनौत का विवाह उदयपुर की होटल लीला में हुआ।

South Star Niharika Konidela And Chaitanya Wedding All Details and Pictures Inside
Niharika Konidela And Chaitanya Wedding - फोटो : Uday Vilas

निहारिका की वेडिंग सेरेमनी जिस होटल में हो रही हैं उसे दुनिया के सबसे बेस्ट होटल का खिताब भी मिल चुका है। दुनिया के इस सबसे खूबसूरत होटल द ओबोरॉय उदयविलास में सिर्फ 87 कमरे हैं लेकिन ये होटल 50 एकड़ में फैला है। 

South Star Niharika Konidela And Chaitanya Wedding All Details and Pictures Inside
Niharika Konidela And Chaitanya Wedding - फोटो : इंस्टाग्राम

निहारिका ने अपने जीवन साथी के रूप में एक बिजनेसमैन चैतन्य जोंनालागद्दा को चुना है। बीते रोज दोनों की सगाई और मेहंदी की रस्में हुईं। जिसकी तस्वीरें निहारिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। जोकि तेजी से वायरल हो रही हैं। निहारिका कोनिडेला ने अपनी तस्वीर शेयर कर बताया है कि उन्होंने शादी की एक रस्म के लिए अपनी मां की सगाई की साड़ी पहनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
South Star Niharika Konidela And Chaitanya Wedding All Details and Pictures Inside
Niharika Konidela And Chaitanya Wedding - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी में शामिल होने के लिए चिरंजीवी, राम चरन और अल्लू अर्जुन प्राइवेट जेट से उदयपुर पहुंचे हैं। निहारिका एक्टर और प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू की बेटी हैं, जो चिरंजीवी के भाई हैं। सुपर स्टार रामचरण औैर अल्लू अर्जुन निहारिका के कजिन है। चैतन्य गुंटूर आईजी जे. प्रभाकर राव के बेटे हैं।

विज्ञापन
South Star Niharika Konidela And Chaitanya Wedding All Details and Pictures Inside
निहारिका कोनिडेला सगाई - फोटो : सोशल मीडिया

चैतन्य और निहारिका ने लॉकडाउन जैसे माहौल में अगस्त के महीने में हैदराबाद के एक होटल में सगाई की थी। निहारिका को 'सूर्यकांतम', 'हैप्पी वेडिंग', 'सायरा नरसिम्हा रेड्डी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed