{"_id":"5cee144cbdec220726687f72","slug":"south-star-ravichandran-daughter-wedding-reception-pictures-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार रविचंद्रन ने बेटी की शादी का दिया ग्रैंड रिसेप्शन, रजनीकांत सहित पहुंचे BS येदियुरप्पा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार रविचंद्रन ने बेटी की शादी का दिया ग्रैंड रिसेप्शन, रजनीकांत सहित पहुंचे BS येदियुरप्पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2019 की शुरुआत से लेकर अब तक कई स्टार्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं अब साउथ के सुपरस्टार रविचंद्रन (Ravichandran) की बेटी गीतांजलि भी 29 मई को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले इन दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ जिसमें साउथ सिनेमा के बड़े सितारे पहुंचे। गीतांजलि की शादी बिजनेसमैन अजय से हो रही हैं। इस शानदार रिसेप्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह शानदार रिसेप्शन व्हाइट पेटल्स पैलेस ग्राउंड में हुआ।
रविचंद्रन (Ravichandran) की बेटी के रिसेप्शन में ना केवल सिनेमाजगत बल्कि राजनीति से भी दिग्गज हस्तियां पहुंचीं और शादी के बंधन में बंधने वाले इस कपल को शुभकामनाएं दी। रिसेप्शन में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyrurappa), तेलुगू स्टार चिरंजीवी, तमिल स्टार शिवाजी प्रभु भी शरीक हुए।
इसके अलावा अनंत नाग, रश्मिका मदान, सुंदर राज, शिवानी श्रीवास्तव, फिल्म मेकर एसवी राजेन्द्र सिंह बाबू भी इस खास मौके पर नजर आए। रिसेप्शन में गीतांजलि ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं तो वहीं अजय ने ब्लैक कोट-पैंट पहना हुआ था। शादी में बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हो सकते हैं। खबरों की मानें तो करीब 10 हजार लोगों का इंतजाम किया गया है। शादी के फंक्शन को और भी शानदार बनाने के लिए रविचंद्रन के करीबी दोस्त और म्यूजीशियन हम्सलेखा टीम लोगों को इंटरटेन कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें रविचंद्रन की बेटी की शादी महंगी शादियों में से एक होगी। हालांकि रविचंद्रन ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। बेटी की शादी के मौके पर रविचंद्रन ने खुद एक गाना बनाया है। खास बात है कि यह गाना बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है। मीडिया से बात करते हुए रविचंद्रन ने कहा- 'बेटी ने इस गाने को सुनकर मेरे सामने कोई भी रिस्पांस नहीं दिया था। बाद में मुझे पत्नी ने बताया कि वह रो रही थी।'
आपको बता दें, रविचंद्रन मल्टीटैलेंडेट हैं। रविचंद्रन एक्टर के अलावा डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्म एडिटर भी हैं। रविचंद्रन को 'द शो मैन' के नाम से कन्नड़ सिनेमा में जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह फिल्मों में हर तरह से जुड़े हुए हैं। रविचंद्रन फिल्म प्रोड्यूसर एन वीरास्वामी के बेटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।