{"_id":"5cee605abdec22070a1aa90d","slug":"sonal-chauhan-comment-on-his-affair-news-with-cricketer-kl-rahul","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनल चौहान क्रिकेटर केएल राहुल को कर रहीं हैं डेट, इस सवाल पर एक्ट्रेस ने पहली बार तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनल चौहान क्रिकेटर केएल राहुल को कर रहीं हैं डेट, इस सवाल पर एक्ट्रेस ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 29 May 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonal chauhan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एस्ट्रेस का क्रिकेटर्स के साथ अफेयर होने का सिलसिला काफी पुराना है। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, सागरिका घटगे-जहीर खान, हरभजन सिंह-गीता बसरा और मोहम्मद अजहरुद्दीन-संगीता बिजलानी जैसे कई सेलेब्रिटीज इस लिस्ट में शामिल हैं । हाल ही में क्रिकेटर केएल राहुल का नाम भी एक एक्ट्रेस से जुड़ा है ।
2 of 5
सोनल चौहान और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस एक्ट्रेस का नाम है सोनल चौहान । जी हां, खबर है कि सोनल, केएल राहुल को डेट कर रही हैं । इस पर अब सोनल चौहान का बयान सामने आया है । फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सोनल ने केएल राहुल के साथ अपने अफेयर की खबर को गलत बताया है।
3 of 5
sonal chauhan
बॉलीवुड बबल से बात करते हुए सोनल ने कहा, 'नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है । केएल राहुल अच्छे क्रिकेटर हैं । वो बहुत टैलेंटेड और अच्छे इंसान हैं ।' सोनल ने साफ तौर पर इस खबर को झूठा बताया । बता दें कि इससे पहले केएल राहुल का नाम आलिया भट्टी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर से भी जुड़ चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केएल राहुल-आकांक्षा
- फोटो : instagram
डीएनए ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था, 'आकांक्षा केएल राहुल के साथ ज्यादा समय बिता रही हैं । दोनों साथ में आउटिंग, मूवी डेट और हाउस पार्टी में जाते हैं ।' इसके अलावा केएल राहुल का नाम फिल्म 'मुन्ना माइकल' की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल से भी जुड़ चुका है । निधि ने भी अफेयर की खबर को गलत बताया था ।
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
सोनल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वेबसीरीज 'स्काईफायर' के लिए शूट कर रही हैं। वहीं केएल राहुल इस वक्त इंग्लैंड में हैं और 'वर्ल्ड कप' की तैयारियों में जुटे हैं। कुछ समय पहले केएल राहुल 'कॉफी विद करन' को लेकर सुर्खियों में थे। इस शो पर दिए विवादित बयान के बाद राहुल और हार्दिक पांड्या को BCCI ने सस्पेंड तक कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।