{"_id":"5cee440cbdec2207476e3a43","slug":"amitabh-bachchan-wrote-a-emotional-letter-for-ajay-devgn-father-veeru-devgan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीरू देवगन के निधन से सदमे में हैं अमिताभ बच्चन, जलती चिता को देख वहीं बैठ निहारते रहे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीरू देवगन के निधन से सदमे में हैं अमिताभ बच्चन, जलती चिता को देख वहीं बैठ निहारते रहे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 29 May 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
amitabh bachchan
- फोटो : social media
Link Copied
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं । वीरू देवगन बॉलीवुड के मशहूर एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर जाने जाते थे । उन्होंने ही अपने बेटे अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था। वीरू देवगन इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे । 27 मई को उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ ।
वीरू देवगन के अंतिम संस्कार में पूरा बच्चन परिवार, रानी मुखर्जी, सनी देओल, शाहरुख खान समेत कई सितारे पहुंचे थे । वीरू के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं । अमिताभ बच्चन और वीरू देवगन अच्छे दोस्त थे । उनके निधन से बिग बी को झटका लगा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
ajay devgn
- फोटो : Twitter
वीरू देवगन के पार्थिव शरीर को अग्नि देने के बाद अमिताभ बच्चन कुछ देर तक वहीं बैठ उन्हें निहारते रहे । अजय देवगन भी उनके साथ बैठे नजर आए । अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन को गले लगाकर संभाला । बिग बी ने वीरू देवगन के लिए एक ब्लॉग भी लिखा । उन्होंने वीरू देवगन के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया ।
4 of 7
kajol aishwarya rai
- फोटो : social media
अमिताभ लिखते हैं, "मैं उनसे पहली बार राजस्थान के एक छोटे से गांव पोशीना में मिला था । मुझे याद है मेरी फिल्म रेशमा और शेरा की । जब खन्ना साहेब (वीरू देवगन) डमी के साथ एक्शन सीन का रिहर्सल कर रहे थे । सीन में सुनील दत्त साहब फिल्म के लीड हीरो थे, जिन्हें गांव के निगेटिव किरदार से पिटना था । वो लीडिंग मैन की तरह सीन को कर रहे थे ।'
विज्ञापन
5 of 7
amitabh bachchan
- फोटो : social media
सीन को लेकर अमिताभ ने लिखा, 'मुझे अच्छी तरह याद है, रेत में शूटिंग के दौरान खन्ना साहब कितने दर्द में शूटिंग कर रहे थे । उनके चेहरे का वो दर्द याद है, लेकिन वो लगातर डमी के साथ सीन रिहर्सल पूरे परफेक्शन के साथ कर रहे थे । फिर एक दिन हमने उन्हें (वीरू देवगन) खो दिया । वीरू देवगन बहुत ही शानदार एक्शन डायरेक्टर रहे । जिन्होंने एक्शन में नए नए तरह का इनोवेशन किए ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।