फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan: मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे राम चरण, स्वागत में सड़कों पर उतरे फैंस तो लग गया भीषण जाम

Wed, 27 Apr 2022 09:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 27 Apr 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
south superstar ram charan reached for temple darshan fans came out on the streets to see him
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारत के लोगों में अपने अभिनेताओं के प्रति इतना प्यार है कि वह उनको भगवान की तरह पूजते हैं, उनके पोस्टर्स को दूध से नहलाते हैं। साउथ का कोई सुपरस्टार अगर सड़कों पर निकल जाए तो उसे देखने के लिए वहां के लोग क्या कुछ नहीं करते। कुछ ऐसा ही नजारा आंध्रप्रदेश में देखने को मिला है। साउथ के सुपरस्टार राम चरण का फैंस में इतना क्रेज है कि उनके भव्य स्वागत में आज लोग सड़कों पर उतर आए और रोड जाम कर दी। 



 
south superstar ram charan reached for temple darshan fans came out on the streets to see him
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल रामचरण तेजा अपनी आने वाली फिल्म आचार्य के निर्देशक कोराताला शिव के साथ विजयवाड़ा स्थित कनकदुर्गा मंदिर में दर्शक के लिए गए थे। जहां उन्हें हजारों की तादात में फैंस ने घेर लिया। फैंस अपने फेवरेट पैन इंडिया स्टार को देखना चाहते थे। इस दौरान लोगों ने बाइक रैलियों, तख्तियों और बैनरों तक हर तरीके से प्यार जताया। लोगों का हुजूम देखकर राम चरण बहुत खुश हुए और फैंस का शुक्रिया अदा किया।

south superstar ram charan reached for temple darshan fans came out on the streets to see him
राम चरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तस्वीरें देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस भीड़ में तिल रखने तक की जगह नहीं थी। अपने फेवरेट स्टार को देखने के लिए बड़ी तादात में फैंस उमड़े थे। बता दें कि राम चरण की फिल्म आचार्य 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पिता-पुत्र (राम चरण और चिरंजीवी) की जोड़ी पहली बार एकसाथ नजर आने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
south superstar ram charan reached for temple darshan fans came out on the streets to see him
राम चरण - फोटो : Instagram

हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई राजामौली की फिल्म आरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर की जोड़ी भी  खूब पसंद की गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए थे। आरआरआर में फैंस दोनों अभिनेताओं की एक्टिंग देखकर अचंभित रह गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed