फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Interview: एमआईबी इंटरनेशनल में एजेंट एम की आवाज बनी ये हीरोइन, हर फिल्म में किया दमदार किरदार

Wed, 12 Jun 2019 06:37 AM IST
anand anand अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई
अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 12 Jun 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
Special Interview Of Sanya Malhotra who gave her voice on Tessa Thompson film MIB International
Sanya Malhotra, Tessa Thompson - फोटो : amar ujala
आमिर खान की फिल्म दंगल की बबीता फोगाट और आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो की रीनी शर्मा इस साल मिलोनी शाह बनकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म फोटोग्राफ में दिखीं। सान्या मल्होत्रा की पहचान धीरे धीरे किरदारों को पूरी शिद्दत से परदे पर जीने वाले कलाकार की बन रही है। उनकी निराली आवाज की शोहरत हॉलीवुड तक पहुंच चुकी है और इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल के हिंदी संस्करण में वह फिल्म की हीरोइन टेसा थॉम्प्सन यानी एजेंट एम की जुबान बनी हैं। 
Special Interview Of Sanya Malhotra who gave her voice on Tessa Thompson film MIB International
Sanya Malhotra - फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमा से हॉलीवुड की छलांग कैसे लगी?
हिंदी फिल्में करने के बीच मेरे पास समय होता है कि मैं कुछ अपने लिए भी करती रहूं। विज्ञापनों में काम कर चुकी हूं तो दूसरे किरदारों की आवाज बनना मुझे भाता है। हॉलीवुड फिल्मों की डबिंग के लिए मैं पहले से उत्सुक थी और मुझे ये मौका मिला तो मैंने इसे दोनों हाथों से लपक लिया। एजेंट एम की डबिंग करना एक बड़ा मौका रहा मेरे करियर के लिए। हम दोनों की आदतें भी खूब मिलती हैं।
 
Special Interview Of Sanya Malhotra who gave her voice on Tessa Thompson film MIB International
Sanya Malhotra - फोटो : अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
घरवाले तो खुशी से उछल पड़े होंगे?
पहले जब भी कोई नया काम  मिलता था तो मैं तुरंत घर पर फोन लगा देती थी। पर, अब थोड़ा रुककर बताती हूं। मेरे पिताजी घर का सारा कारोबार संभालते हैं इसीलिए उनको सब पता रहता है। पर मां को अक्सर अखबार में पढ़कर ही पता चलता है। तब वह कहती हैं कि मुझे बताया क्यों नहीं। मेन इन ब्लैक सीरीज की फिल्में हम सबने बचपन में एक साथ देखी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Special Interview Of Sanya Malhotra who gave her voice on Tessa Thompson film MIB International
Sanya Malhotra - फोटो : file photo
सिद्धांत चतुर्वेदी बाली गए थे क्रिस हेम्सवर्थ से मिलने, आप नहीं दिखीं थी वहां?
सिद्धांत जब क्रिस से मिलने बाली गए तो मैं यहां दूसरे काम में व्यस्त थी। इसके अलावा बाली की पैन एशियन सम्मिट में टेसा नहीं आने वाली हैं, ये मुझे पता था। तो मुझे लगा कि जिस किरदार की मैं आवाज बनी हूं, वही नहीं आ रही तो फिर मैं जाकर क्या करूंगी। हां, क्रिस से मिलने का मेरा मन है, देखते हैं कब मुलाकात होती है।
विज्ञापन
Special Interview Of Sanya Malhotra who gave her voice on Tessa Thompson film MIB International
Sanya Malhotra - फोटो : file photo
और, यहां हिंदी सिनेमा में क्या कुछ चल रहा है?
एक फिल्म कर रही हूं अनुराग बासु की, उसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके बाद प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म शुरू करनी है। उमेश बिष्ट ने इसकी कहानी कमाल की लिखी है, निर्देशित भी वही कर रहे हैं। मुझे बहुत पसंद है ये फिल्म।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed