{"_id":"5bb4637b867a55231547f7f3","slug":"special-screening-of-sholay-in-siri-fort-auditorium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"43 साल बाद फिर बड़े परदे पर नजर आई शोले, खास दर्शकों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
43 साल बाद फिर बड़े परदे पर नजर आई शोले, खास दर्शकों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग
Wed, 03 Oct 2018 01:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की सबसे सुपरहिट फिल्म शोले की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इस फिल्म को रिलीज हुए 43 साल हो चुके हैं, लेकिन यह फिल्म आज भी कई दर्शकों की पहली पसंद है। साल 1975 में रिलीज हुई शोले के अनेकों किस्से भी हैं जो अक्सर फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों द्वारा सुनने को मिलते हैं। इस बीच शोले के 43 साल पूरे होने पर इसको एक बार फिर से बड़े परदे पर दिखाया गया है।
2 of 5
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए ही खबर के अनुसार बीते दिनों फिल्म शोले की दिल्ली के खास ऑडिटोरियम में स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। बताया जा रहा है कि शोले की यह स्पेशल स्क्रीनिंग एक हजार दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चों के लिए की गई। खास बात यह है कि शोले को स्पेशल ऑडियो, शीर्षक, उपशीर्षक के साथ प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर दिल्ली-एनसीआर के तकरीबन सभी सरकारी और एनजीओ से जुड़े दृष्टिबाधित बच्चे मौजूद थे।
3 of 5
खबरों की मानें तो दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में शोले की यह स्पेशल स्क्रीनिंग एक एनजीओ द्वारा की गई। इस एनजीओ ने कई बॉलीवुड फिल्मों का ऑडियो-वर्णन किया है और शिक्षा, सहायक प्रौद्योगिकी समाधान और समावेशी मनोरंजन के क्षेत्र में प्रयासों के लिए इस एनजीओ को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बता दें कि ऐसा पहला मौका है जब फिल्म शोले के साथ खास दर्शकों के लिए ऐसा प्रयोग किया गया है। इस फिल्म के साउंड से लेकर ऑडियो डिस्क्रिप्टर तक हर स्तर पर काफी काम किया गया है। दृष्टी बाधित दिव्यांग बच्चों ने फिल्म का न केवल आनंद लिया बल्कि शोले की जमकर तारीफ भी की है।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि फिल्म शोले हिंदी सिनेमा की यह एक ऐतिहासिक फिल्म मानी जाती है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई यह फिल्म 15 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में धमेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।