फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गुरु' के डायरेक्टर को आया धमकी भरा कॉल, बोले- ‘फिल्म से डायलॉग हटा दो नहीं तो बम से उड़ा देंगे’

Wed, 03 Oct 2018 01:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Mani Ratnam gets threat over new film Chekka Chivandha Vaanam
'गुरु', 'रावण' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुकें मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी है कि अगर वह अपनी नई फिल्म ‘चेक्का चिवंथा वाणम' के कुछ संवाद नहीं हटाएंगे तो उनके परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। बता दें बीते शुक्रवार को ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। ये मणिरत्नम की हाल में आई सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।
Mani Ratnam gets threat over new film Chekka Chivandha Vaanam
मणिरत्नम
खबरों की मानें तो पुलिस इस समय यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मणिरत्नम के ऑफिस में यह कॉल आया कहां से आया था। मणिरत्नम ने इस मामले में एफआईआर कराई है और कानून से मदद मांगी है।
Mani Ratnam gets threat over new film Chekka Chivandha Vaanam
मणिरत्नम

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को मणिरत्नम की इस पॉलिटिकल ड्रामा के डायलॉग्स पसंद नहीं आए हैं। ऐसे में उन्हें कॉल करके धमकी दी जा रही है।फिल्म को रिलीज हुए अभी 5 दिन ही हुए हैं। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में एसटीआर, अरुण विजय, ज्योतिका, विजय सेथुपथी, अरविंद समी, अदिति राव हैदरी, प्रकाश राज और जयसुधा जैसे कलाकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mani Ratnam gets threat over new film Chekka Chivandha Vaanam
मणिरत्नम
बता दें पिछले महीने ही मणिरत्नम के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई थी। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साल 2004 में फिल्म 'युवा' बनाने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद साल 2009 और 2015 में भी उन्हें सीने में दर्द की शिकयत हुई थी हालांकि इलाज के बाद वे ठीक हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed