{"_id":"5bb46698867a55019a1f955e","slug":"anup-jalota-break-his-relation-with-jasleen-matharu-her-father-kesar-react-on-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी और अनूप के ब्रेकअप से बेहद खुश हैं जसलीन के पिता, रिश्ते को लेकर फिर बोली बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी और अनूप के ब्रेकअप से बेहद खुश हैं जसलीन के पिता, रिश्ते को लेकर फिर बोली बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
kbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 12 में 2 हफ्ते बीतने के बाद अब कंटेस्टेंट अपने असली रंग-ढंग में आने लगे हैं। इसकी एक झलक कल के एपिसोड में दिखाई दी । शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी आपस में भिड़ गई । दरअसल, कुर्बानी टास्क के बाद अनूप जी को जसलीन की हरकतों ने दुखी कर दिया ।
jasleen matharu
अनूप जलोटा ने घर में सबके सामने ये ऐलान किया कि वो इस बात से दुखी हैं कि जसलीन ने उनसे ज्यादा कपड़ों और मेकअप को महत्व दिया । जसलीन बार-बार अनूप को सॉरी कहती रहीं, रोती रहीं । अनूप ने जसलीन की एक ना सुनी और उन्होंने कह दिया कि वो अपनी जोड़ी तोड़ रहे हैं । अब वो अकेले खेलेंगे।
jasleen matharu
अनूप ये भी कहते नजर आए कि वो अपने फैसले पर अडिग हैं । उनके इस फैसले को कोई नहीं बदल सकता । घर के सभी कंटेस्टेंट ने अनूप जलोटा से कहा कि शो में रिश्ता ना तोड़ें लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। अब इन दोनों का ब्रेकअप होने के बाद जसलीन मथारू के पिता का बयान आया है ।
Kya @anupjalota aur #JasleenMatharu ki ye anokhi kahaani reh jayegi adhuri? Kya #BB12 ke ghar mein toot jayenge yeh do dil? Janne ke liye dekhte rahiye #BiggBoss12. pic.twitter.com/Fl0maQTbUX
— COLORS (@ColorsTV) October 1, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
jasleen
जसलीन के पिता केसर मथारू बेटी के ब्रेकअप से बेहद खुश हैं । कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसलीन मथारू के पापा ने बिग बॉस के घर में जाने की इच्छा जताई है। केसर मथारू ने शो के प्रोड्यूसर से घर के अंदर जाने की मांग की थी लेकिन फिलहाल उन्हें मना कर दिया गया है ।
विज्ञापन
anup jasleen
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के अनुसार, केसर मथारू घर के अंदर जाकर जसलीन को समझाना चाहते थे । वो जसलीन को अनूप जलोटा संग रोमांस करने से रोकना चाहते थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली। मथारू ने बताया, 'उन्हें कभी-कभी लगता है कि जसलीन और जलोटा का रिश्ता स्क्रिप्टेड है । उनका रिश्ता केवल बिग बॉस के घर के अंदर जाने के लिए बनाया गया है।'