{"_id":"5bb45866867a55101c086d2c","slug":"raveena-tandon-on-tanushree-nana-row-wives-observe-when-actor-husbands-destroy-heroine-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री और नाना मामले में रवीना टंडन ने कहा कुछ ऐसा, सुनकर गुस्से से तिलमिला जाएंगे अक्षय और ट्विंकल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री और नाना मामले में रवीना टंडन ने कहा कुछ ऐसा, सुनकर गुस्से से तिलमिला जाएंगे अक्षय और ट्विंकल
Wed, 03 Oct 2018 11:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
raveena, akshay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच चल रहा विवाद चरम पर चल रहा है। फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से मशहूर हुई तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जहां एक तरफ सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, रेणुका शहाणे जैसे कई स्टार्स ने तनुश्री का सपोर्ट किया है। तो कई स्टार्स ने सेफ साइड खेलते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया। इस बीच रवीना टंडन का एक ऐसा बयान सामने आया है जिसे सुनकर ट्विकंल खन्ना गुस्से से तिलमिला उठेंगी।
2 of 5
tanushree dutta
हाल ही में जब तनुश्री को ट्विंकल खन्ना का साथ मिला तो तनुश्री ने ट्विंकल पर पलटवार करते हुए कहा था आप भले ही मेरा सपोर्ट कर रही हों लेकिन आपके पति, नाना पाटेकर के साथ हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे हैं। रवीना टंडन ने भी इंडस्ट्री में होने वाले सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ आवाज उठाई है।
3 of 5
raveena tandon
रवीना टंडन ने ट्वीट कर बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियों और ग्रलफ्रेंड्स पर निशाना साधते हुए कहा, 'वर्कप्लेस में उत्पीड़न इसलिए होता है क्योंकि इंडस्ट्री में ऐसी बीवियां और गर्लफ्रेंड हैं जो अपने पतियों की हरकतें जानने के बाद भी चुप रह जाती हैं। उन एक्ट्रेसेस के पति फ्लर्ट करने के बाद एक्ट्रेसेस का करियर बर्बाद कर देते हैं और बाद में एक्ट्रेस रिप्लेस कर दी जाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रवीना टंडन
रवीना टंडन ने आगे तनुश्री दत्ता का सपोर्ट करते हुए कहा, 'जब हमारी अपनी इंडस्ट्री अपनों को ही सुरक्षित रखने में असफल हो जाए, तो वो खोने लगते हैं। हम महिला सशक्तिकरण पर फिल्में बनाते हैं जो खोखली होती हैं। तनुश्री दत्ता केस पर चुप्पी दर्दनाक है।' रवीना टंडन ने भले ही अपने ट्वीट में अक्षय कुमार और ट्विंकल का नाम न लिया हो लेकिन हम सभी जानते हैं उनका इशारा किस तरफ था।
विज्ञापन
5 of 5
akshay kumar raveena tandon
बता दें रवीना टंडन और अक्षय कुमार का लव अफेयर लंबे समय तक चर्चा में रहा। दोनों ने कई फिल्में साथ-साथ कीं। इन दोनों के बीच प्यार फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान हुआ था। रवीना टंडन अपने दौर की बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाती थीं लेकिन रवीना का दिल आया अक्षय कुमार पर। उस दौरान रवीना टंडन से अफेयर की खबरें इतनी बढ़ गई थीं कि लोगों को लगने लगता था कि अक्षय जल्द ही रवीना से शादी करने जा रहे हैं लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।