{"_id":"5bb44f95867a557ffa247047","slug":"anushka-shrama-varun-dhawan-sui-dhaaga-sanya-malhotra-pataakha-film-box-office-collection-day-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमाई में आगे निकली वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा', गिरावट के बाद 'पटाखा' के कारोबार ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमाई में आगे निकली वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा', गिरावट के बाद 'पटाखा' के कारोबार ने पकड़ी रफ्तार
Wed, 03 Oct 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sui dhaaga, pataakha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' को रिलीज हुए 5 दिन बीत चुके हैं। ओपनिंग वीकेंड में शानदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने पहले सोमवार और मंगलवार का टेस्ट कामयाबी के साथ पास कर लिया है। फिल्म के आंकड़ों में गिरावट आयी, मगर फिर भी 5 दिनों का आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर गया है। वहीं 'पटाखा' फिल्म की शुरुआत बेशक धीमी रही हो लेकिन वीकेंड के बाद फिल्म कलेक्शन में बढ़त देखने को मिल रही है।
2 of 5
Sui Dhaaga
'सुई धागा' ने मंगलवार को 11.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 5 दिनों में 55 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला है। सुई-धागा ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़, शनिवार को 11.50, रविवार को 16 करोड़, सोमवार को 7 करोड़ और मंगलवार को 11.50 करोड़ रुपये बटोरे हैं। 'सुई धागा' ने शुरुआती 5 दिनों में 55 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर डाला है।
3 of 5
Pataakha
वहीं 'पटाखा' फिल्म की बात करें तो वीकेंड के बाद 2 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश के मौके पर इसके कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला। 875 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन कुल 90 लाख रुपए का कारोबार किया। दूसरे दिन 1 करोड़ 40 लाख, तीसरे दिन करीब 1.75 लाख, चौथे दिन 94 लाख और पांचवे दिन 1.5 लाख की कमाई की। पटाखा का कॉनसेप्ट लोगों को पसंद आ रहा है। इसलिए पटाखा के कलेक्शन में तगड़ा उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sui Dhaaga and Pataakha
सुई धागा में जिस तरह से अब ग्रोथ देखी गई है ये स्पष्ट रूप से माउथ पब्लिसिटी का परिणाम है। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने अपने इमेज से अलग हट कर ये फिल्म की है और उनके लुक और एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया है। 'सुई धागा' में मौजी का किरदार निभाने वाले वरुण धवन एक बार फिर प्रोड्यूसर्स के लिए हिट मशीन साबित होते दिख रहे हैं। 'सुई धागा' फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है। जबकि 'पटाखा' का बजट करीब 20 करोड़ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
sui dhaaga
'सुई धागा' फिल्म सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में ममता और मौजी का सफर दिखाया गया है। इसके साथ ही यह फिल्म भारत में बनी चीजों को बढ़ावा देती है। जबकि 'पटाखा' फिल्म दो बहनों की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि यह दोनों बहनें साथ नहीं रहना चाहती लेकिन किस्मत कैसे उन्हें साथ ला देती है। 'पटाखा' फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।