सब्सक्राइब करें

KBC 10: शो की पहली करोड़पति बनने वाली बिनीता जैन जीत सकती थीं 7 करोड़ रुपए, पता था सही जवाब लेकिन...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
kbc 10 contestant binita jain won 1 crore rupee amitabh bachchan impress with her
kbc
Kaun Banega Crorepati Season 10, अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो टीआरपी में सबसे आगे चल रहा है । KBC 10 Contestant बिनीता इसकी एक वजह है कि इस सीजन को अपना पहला करोड़पति मिल गया है । जी हां, कल यानी मंगलवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखाया गया कि डिब्रूगढ़ असम से आईं बिनीता जैन ने एक करोड़ रुपए जीत लिए ।
loader
Trending Videos
kbc 10 contestant binita jain won 1 crore rupee amitabh bachchan impress with her
Binita Jain
जिस सवाल का जवाब देकर बिनीता ने एक करोड़ रुपए जीते वो सवाल था- भारत में किस मामले को सर्वोच्च न्यायालय के 13 न्यायाधीशों की सबसे बड़ी सविंधान बेच द्वारा सुना गया था?इसका सही जवाब था केशवानंद भारती केस। बिनीता ने बिल्कुल सही जवाब दिया और वो सीजन की पहली करोड़पति बन गईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10 contestant binita jain won 1 crore rupee amitabh bachchan impress with her
Binita Jain
अमिताभ बच्चन ने जैसे ही बताया कि ये सही जवाब है तो वो खुशी से उछल पड़ीं। कुछ देर तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। एक करोड़ रुपए के साथ बिनीता ने महिंद्रा की मराजो कार भी जीती है। बिनीता के एक करोड़ रुपए जीतने के बाद बिग बी ने कहा, 'आपने जो ज्ञान प्राप्त किया है वो अद्भुत है। आपने जो जीवन जिया वो शानदार है।'
kbc 10 contestant binita jain won 1 crore rupee amitabh bachchan impress with her
kbc
अमिताभ आगे कहते हैं, 'शुरुआत में आप खुद को शिक्षित नहीं कर पाईं। बच्चों के लिए आपने जो शिक्षा ग्रहण की। आज उसी का नतीजा है-जिसकी वजह से आप एक करोड़ रुपए जीत पाईं।' बता दें कि बिनीता ने शो पर ये भी बताया था कि 15 साल पहले उनके पति को आतंकियों ने किडनैप कर लिया था ।
विज्ञापन
kbc 10 contestant binita jain won 1 crore rupee amitabh bachchan impress with her
kbc
इसके बाद से वो कभी वापस नहीं लौटे । जब पति डेढ़ साल तक नहीं लौटे तो बिनीता ने घर में ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया । साथ ही 12वीं के आगे की पढ़ाई करके एमकॉम किया। अमिताभ बच्चन ने बिनीता से सात करोड़ रुपए के लिए 16वां प्रश्न भी पूछा। सवाल था-1867 में किसने पहला स्टॉक टिकर का आविष्कार किया था? 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed