{"_id":"5bb4458a867a5570ea218569","slug":"tanushree-dutta-nana-patekar-cintaa-not-handling-again-this-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने ही बयान से पलटी CINTAA, नाना पाटेकर के खिलाफ कोई भी एक्शन लेने से किया मना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने ही बयान से पलटी CINTAA, नाना पाटेकर के खिलाफ कोई भी एक्शन लेने से किया मना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच यौन शोषण का मामला बढ़ता जा रहा है। तनुश्री ने 10 साल पहले नाना पाटेकर पर बदतमीजी का आरोप लगाया था। तनुश्री ने बताया कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के दौरान डांस करने के बहाने नाना ने उन्हें कस के पकड़ लिया फिर अपने चारों ओर घुमा दिया। निर्देशक और निर्माता ने भी कहा कि जैसा नाना चाहते हैं वैसा ही करो। तनुश्री ने उस वक्त भी CINTAA में नाना के खिलाफ शिकायत की थी।
2 of 5
tanushree dutta
नाना पाटेकर ने तनुश्री को झूठा बताते हुए कहा था कि वो लीगल नोटिस भजेंगे। मंगलवार को CINTAA ने भी इस पूरे मामले में बयान दिया है। CINTAA ने कहा कि 'वो तनुश्री और नाना के बीच विवाद का मामला दोबारा नहीं खोलेंगे।' मामले में तनुश्री दत्ता ने शिकायत की थी हालांकि उस वक्त कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।
3 of 5
tanushree
'हॉर्न ओके प्लीज' के प्रोड्यूसर ने भी तनुश्री दत्ता पर केस किया था और CINTAA में शिकायत भी की थी। जिसके बाद CINTAA ने तनुश्री दत्ता को बुलाया था और पूछा कि 'तुम्हें गाना करना है या नहीं। अभी भी केस चल रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanushree dutta
इससे पहले CINTAA के संयोजक घनश्याम श्रीवास्तव ने कहा, 'तनुश्री दत्ता ने 10 साल पहले सिंटा में शिकायत की थी। तब कमेटी मेंबर्स कोई और थे, अब हम लोग हैं। उस वक्त कंप्लेन का फॉलोअप नहीं हुआ। अब जब तनुश्री फिर से नाना को कटघरे में ला रही हैं तो हम उनके साथ हैं। अब तक उन्होंने सिंटा से कॉन्टैक्ट नहीं किया है। अगर तनुश्री नई शिकायत करें तो हम संज्ञान लेते हुए नाना पाटेकर को नोटिस भेजेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
tanushree
वहीं तनुश्री का कहना है, 'नाना पाटेकर बार-बार लीगल नोटिस भेजने की खोखली धमकियां देकर डराने की कोशिश कर रहे हैं । 10 साल पहले जब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तो उन्होंने कहा था कि मैं उनकी बेटी जैसी हूं । इस बार की कॉन्फ्रेंस में खूब एक्टिंग होने वाली है । उन्हें अच्छी एक्टिंग आती है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।