{"_id":"5bb44459867a5570f05d80ac","slug":"shakti-kapoor-said-on-tanushree-dutta-and-nana-patekar-controversy-10-years-ago-i-was-a-kid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शक्ति कपूर ने तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद का उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस को आ सकता है गुस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शक्ति कपूर ने तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद का उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस को आ सकता है गुस्सा
Wed, 03 Oct 2018 09:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'आशिक बनाया आपने' और 'ढोल' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता बीते एक हफ्ते से सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। तनुश्री के इस खुलासे के बाद बॉलीवुड के कई सितारे उनके समर्थन में खड़े हैं तो कुछ इस पूरे मामले में बचते दिख रहे हैं।
2 of 5
इन सबके बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से बचाते हुए इसे मजाक में टाल दिया है। बता दें कि हाल ही में शक्ति कपूर की फिल्म 'कर्मा' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस पूनम पांडे मुख्य भूमिका में हैं। 'कर्मा' के ट्रेलर रिलीजिंग के दौरान मीडिया से सवाल जवाब करते हुए शक्ति कपूर ने इस पूरे मामले को हंसी में टाल दिया है।
3 of 5
कर्मा के ट्रेलर रिलीज के दौरान जब शक्ति कपूर से तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद पर उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा है- 'मुझे इस मामले की कोई भी जानकारी नहीं है, मैं अभी यूएस (अमेरिका) से अाया हूं। मैं ऐसी ही बोल दूंगा को गलत बात हो जाएगी।' इसके बाद शक्ति कपूर ने खुद मीडिया से इस विवाद को जानने की कोशिश की। पूरा विवाद सुनने के बाद जब उन्हें पता चला कि यह मामला 10 साल पुराना है तो उन्होंने हंसते हुए यह कह दिया- 'मुझे कुछ नहीं पता 10 साल पहले तो मैं छोटा बच्चा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शक्ति कपूर के इस बयान की चर्चा हर कोई कर रहा है। गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने जब नाना पाटेकर के यौन उत्पीड़न का खुलासा किया, उसके बाद से फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन सहित अनुराग कश्यप और स्वरा भास्कर जैसे कई बॉलीवुड सितारे उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। हाल ही में तनुश्री दत्ता के परिवारवालों ने भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नाना पाटेकर और पुलिस प्रशासन को जमकर लताड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने पिछले हफ्ते मीडिया के सामने आते हुए कहा है कि साल 2008 में एक फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। वहीं साल 2015 में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म 'चॉकलेट' की शूटिंग के दौरान ऐसा ही कुछ किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।