{"_id":"5bb4363b867a5501396850a4","slug":"tanushree-dutta-received-threats-of-a-violent-attack-raj-thackeray-mns-party-over-nana-patekar-row","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री दत्ता ने इस राजनीतिक पार्टी पर लगाया आरोप, बोलीं- 'हिंसक हमला करने की मिली धमकी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री दत्ता ने इस राजनीतिक पार्टी पर लगाया आरोप, बोलीं- 'हिंसक हमला करने की मिली धमकी'
Wed, 03 Oct 2018 09:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत में बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और अभिनेता नाना पाटेकर के बीच विवाद काफी ज्यादा गरमाया हुआ है। हाल ही में तनुश्री ने एक मीडिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि साल 2008 में एक फिल्म के आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने उनका यौन शोषण करने की कोशिश की। वहीं अब इस मामले में महराष्ट्र की राजनीतिक पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' भी लपेटे में आ गई है।
2 of 5
हाल ही में मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने कहा है कि जब से उन्होंने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं तब से उन्हें राजनीतिक पार्टी की ओर से हिंसक हमला करने की धमकियां मिल रही हैं। अपनी बात को विस्तार में बताते हुए तनुश्री ने कहा है कि जबसे उन्होंने नाना पाटेकर का नाम लिया तब से राज ठाकरे की पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' के कुछ नेता उन पर हिंसक हमला करने की धमकी दे रहे हैं। इस बात की शिकायत उन्होंने पुलिस को भी कर दी है।
3 of 5
इस मामाले में तनुश्री ने मुंबई पुलिस की काफी तारीफ भी है। उन्होंने बताया- राजनेताओं की धमकियों की शिकायत जैसे ही मैंने पुलिस को की। तुरंत पुलिस मेरे घर पर आई और मुझे सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही है।' मुंबई पुलिस ने तुनश्री दत्ता को भरोसा दिलाया है कि पुलिस उनके घर की 24 घंटे निगरानी करेगी। इसके लिए तनुश्री दत्ता ने मुंबई पुलिस का धन्यवाद भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने जब नाना पाटेकर के यौन उत्पीड़न का खुलासा किया, उसके बाद से फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण घवन सहित अनुराग कश्यप और स्वरा भास्कर जैसे कई बॉलीवुड सितारे उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। हाल ही में तनुश्री दत्ता के परिवारवालों ने भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नाना पाटेकर और पुलिस प्रशासन को जमकर लताड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने पिछले हफ्ते मीडिया के सामने आते हुए कहा है कि साल 2008 में एक फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। वहीं साल 2015 में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म 'चॉकलेट' की शूटिंग के दौरान ऐसा ही कुछ किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।