{"_id":"626224618cce3a069b01f6a6","slug":"spider-man-across-the-spider-verse-release-date-delayed-to-2-june-2023","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Spider-Man Across the Spider-Verse: फिर बदली स्पाइडर-मैन अक्रॉस द स्पाइडर वर्स की रिलीज डेट, अब इस तारीख को होगी रिलीज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Spider-Man Across the Spider-Verse: फिर बदली स्पाइडर-मैन अक्रॉस द स्पाइडर वर्स की रिलीज डेट, अब इस तारीख को होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
माइल्स मोरालेस और ग्वेन स्टेसी स्पाइडर-वर्ड में रिलीज के लिए तैयार है। स्पाइडर-वर्स की अगली कड़ी, स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बुरी खबर है। इस फिल्म के रिलीज होने में अभी कम से कम एक साल का वक्त लगेगा। अब ये फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी। वैसे तो ये फिल्म यह इस साल के अक्टूबर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन सोनी पिक्चर्स ने फिल्म की नई डेट के बारे में जानकरी दी।
2 of 4
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कहानी का एक हिस्सा 2 जून 2023 को रिलीज होगा तो वहीं इसका दूसरा पार्ट 29 मार्च 2024 को रिलीज किया जाएगा। यह दूसरी बार है जब इस फिल्म की रिलीज में देरी हुई है। पिछली बार नवंबर 2019 में एक टीजर के जरिए इसकी तारीख अप्रैल 2022 तक बढ़ा दी गई थी। अब फिर इसको अक्टूबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
A shift in the multi-verse.
🕸 Spider-Man: Across the Spider-Verse – June 2, 2023
🕸 Spider-Man: Across the Spider-Verse Part II – March 29, 2024#SpiderVersepic.twitter.com/cUTdCej5Nz
— Spider-Man: Across The Spider-Verse (@SpiderVerse) April 21, 2022
3 of 4
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म स्पाइडर वर्स की तीन फिल्मों में दूसरी है। तारीख में बदलाव के साथ सोनी ने घोषणा की कि फिल्म के शीर्षक में फिर से बदलाव किया गया है। अब इसमें स्पाइडर-मैन के साथ 'पार्ट वन' को छोड़ दिया गया है। फिलहाल सोनी ने 29 मार्च, 2024 को रिलीज हो रहे इसके दूसरे पार्ट की रिलीज की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्रॉस द स्पाइडर-वर्स, स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स के बाद माइल्स मोरालेस की कहानी जारी रहेगी। स्पाइडर-वर्ड फिल्में वैकल्पिक दुनिया से भरी एक मल्टीवर्स का पता लगाती हैं, जिनमें से हर एक का अपना स्पाइडर-मैन होता है। दिसंबर 2021 में इसका एक टीजर जारी हुआ था। टीजर में मोरालेस (शमीक मूर) और ग्वेन स्टेसी (हैली स्टेनफेल्ड) को दूर-दराज में साहसिक कार्य को शुरू करते हुए दिखाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।