{"_id":"675d8a234614e26d530e4b2e","slug":"spirit-sandeep-reddy-vanga-cast-mrunal-thakur-apposite-prabhas-also-starrer-saif-ali-khan-kareena-kapoor-2024-12-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Spirit: संदीप रेड्डी वांगा को मिली 'स्पिरिट' की हीरोइन? प्रभास के साथ पर्दे पर रोमांस फरमाएंगी ये अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Spirit: संदीप रेड्डी वांगा को मिली 'स्पिरिट' की हीरोइन? प्रभास के साथ पर्दे पर रोमांस फरमाएंगी ये अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 14 Dec 2024 07:07 PM IST
सार
संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा जोरों पर है। वहीं, अब इस मूवी से जुड़ने वाली मुख्य अभिनेत्री को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास-मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संदीप रेड्डी वांगा ने दो हिट फिल्मों 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' के साथ बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनाई है। और अब, वह पैन इंडिया स्टार प्रभास की मुख्य भूमिका वाली एक और बड़ी फिल्म 'स्पिरिट' बनाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में प्रभास एक पुलिस वाले के किरदार में होंगे और इसके 2025 की पहली तिमाही में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट पर आए नए और बड़े अपडेट ने प्रशंसकों के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है।
2 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम @mrunalthakur
प्रभास के अपोजिट नजर आएंगी मृणाल ठाकुर?
'स्पिरिट' की टीम वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन के साथ-साथ फिल्म के लिए कास्टिंग भी कर रही है। रिपोर्ट की मानें तो निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और निर्माता भूषण कुमार इस एक्शन फिल्म की फीमेल लीड के लिए अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ बातचीत कर रहे हैं।
3 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना-सैफ की जोड़ी भी मचाएगी धमाल
फिल्म 'स्पिरिट' भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी और प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसके निर्माता कथित तौर पर फिल्म में सर्वश्रेष्ठ और सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं को शामिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। खबरें तो यह भी हैं कि इसमें रियल लाइफ कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी नजर आएंगे। फिल्म में दोनों की नकारात्मक भूमिका होने की अटकलें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संदीप रेड्डी वांगा
- फोटो : सोशल मीडिया
'स्पिरिट' में होंगे कुछ ग्रे एलिमेंट्स
'स्पिरिट' को एसआरवी और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। यह पुलिस आधारित फिल्मों को आम तौर पर देखने के तरीके को बदलने का उनका प्रयास माना जा रहा है। फिल्म में अच्छे-बुरे किरदार के साथ-साथ कुछ ग्रे एलिमेंट्स भी हैं, जिनके लिए वांगा को जाना जाता है।
इस फिल्म में भी हर्षवर्धन रामेश्वर संगीत दे रहे हैं, जिन्होंने संदीप की पिछली ब्लॉकबस्टर 'एनिमल' में संगीत दिया था। 'स्पिरिट' का निर्माण भद्रकाली पिक्चर्स और टी-सीरीज द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। 'स्पिरिट' के 2026 में रिलीज होने की संभावना है। फिल्म की समाप्ति के तुरंत बाद संदीप रेड्डी वांगा रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल पार्क' की शूटिंग के लिए आगे बढ़ेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।