फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने पिता की तरह नहीं चुना स्पोर्ट्स में करियर, एक्टर बन इंडस्ट्री पर किया राज

Wed, 05 Apr 2023 08:37 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 05 Apr 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
Sports Player Children Who Become Bollywood Actor Deepika Padukone Saif Ali khan Soha Ali Khan Masaba Gupta
bollywood celebrities - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम कलाकार ऐसे हैं जिनके माता पिता भी फिल्मी दुनिया से संबंध रखते हैं, जिसके चलते उन्होंने भी फिल्मों में अपना करियर बनाया है। हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिनके पिता फिल्मी दुनिया से कोई संबंध नहीं रखते हैं। इन कलाकारों के पिता स्पोर्ट्स की दुनिया जाना माना नाम है। आइये जानते हैं उन सेलिब्रिटीज के बारे में जिन्होंने अपने पिता की तरह स्पोर्ट्स में नहीं बॉलीवुड में करियर बनाने का फैसला किया था।

Sports Player Children Who Become Bollywood Actor Deepika Padukone Saif Ali khan Soha Ali Khan Masaba Gupta
सैफ अली खान - फोटो : social media

सैफ अली खान
सैफ अली खान बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में तमाम फिल्मों में काम किया है। साथ ही कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। सैफ इंडस्ट्री में लंबे वक्त से काम करते हुए आ रहे हैं। सभी जानते हैं कि वह नवाब खानदान से संबंध रखते हैं। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेटर हुआ करते थे। वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे, लेकिन सैफ ने अपने पिता की तरह स्पोर्ट्स में करियर नहीं बनाया। उन्होंने बॉलीवुड में काम करना पसंद किया और आज वह एक सफल अभिनेता हैं। 

Sports Player Children Who Become Bollywood Actor Deepika Padukone Saif Ali khan Soha Ali Khan Masaba Gupta
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण एक मशहूर बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं। हालांकि दीपिका ने एक्टिंग को अपना प्रोफेशन चुना है। 

Vivek Agnihotri: फ्लॉप फिल्म देकर मोटी फीस लेने वाले एक्टर्स पर बरसे विवेक, बोले- बॉलीवुड का बुरा दौर फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Sports Player Children Who Become Bollywood Actor Deepika Padukone Saif Ali khan Soha Ali Khan Masaba Gupta
सोहा अली खान - फोटो : social media

सोहा अली खान
सोहा ने भी अपने भाई सैफ अली खान की तरह बॉलीवुड में करियर बनाया है। हालांकि उनका बॉलीवुड में करियर काफी छोटा रहा है। उन्होंने कम फिल्मों में काम किया है। उनके पिता मंसूर अली खान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों में काम करना पसंद किया था। 

पिंक गाउन में उर्वशी ने बिखेरे जलवे

विज्ञापन
Sports Player Children Who Become Bollywood Actor Deepika Padukone Saif Ali khan Soha Ali Khan Masaba Gupta
मसाबा गुप्ता - फोटो : social media

मसाबा गुप्ता
मसाबा गुप्ता वेस्टइंडीज प्लेयर विवियन रिचर्ड्स और एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी हैं। उन्होंने अपने पिता की तरह स्पोर्ट्स नहीं, बल्कि फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाया है। साथ ही उन्होंने वेब सीरीज मसाबा मसाबा में मां नीना गुप्ता के साथ अभिनय भी किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed