फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 12' में इस क्रिकेटर ने निजी जिंदगी से जुड़े किए थे कई खुलासे, फिल्मों में भी आ चुके हैं नजर

Wed, 06 Feb 2019 05:11 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 Feb 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
sreesanth birthday special revealed in bigg boss 12 contestants
sreesanth - फोटो : social media

बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंथ विवादों की वजह से खूब चर्चा में बने रहते हैं। कहा तो ये भी गया था कि बिग बॉस में आने की उनकी मुख्य वजह अपनी इमेज को सुधारना था। बता दें कि साल 2013 में श्रीसंथ पर आईपीएल मैच के दौरान मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था जिसकेे बाद उन्हें आजीवन बैन कर दिया गया। 6 फरवरी को जन्मे श्रीसंथ 36 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

sreesanth birthday special revealed in bigg boss 12 contestants
Sreesanth - फोटो : instagram

साल 2008 में श्रीसंथ अचानक तब चर्चा में आए जब आईपीएल के पहले सीजन में क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ जमकर बवाल मचा था। मैच के दौरान हरभजन सिंह ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था जिसके बाद वो मैदान में ही रोने लगे। इस घटना के बाद हरभजन को 11 मैच के लिए बैन कर दिया गया था। बाद में हरभजन सिंह ने इसे बड़ी गलती बताते हुए माफी भी मांगी थी।

sreesanth birthday special revealed in bigg boss 12 contestants
Sreesanth - फोटो : twitter

श्रीसंथ इस मामले में जल्दी बात नहीं करते लेकिन बिग बॉस में पहुंचने के बाद एक टास्क के दौरान उन्होंने 'थप्पड़ कांड' पर चुप्पी तोड़ी। बिग बॉस की ही कंटेस्टेंट रहीं सुरभि राणा से बातचीत करते हुए श्रीसंथ ने इसका जिक्र किया और कहा कि 'आज मैं इस पूरे घटना की सच्चाई बताना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sreesanth birthday special revealed in bigg boss 12 contestants
Sreesanth - फोटो : twitter

श्रीसंथ आगे कहते हैं कि 'हां, मैं बहुत उत्तेजित था ये बात मैं मानता हूं। मैं बताता हूं कि उस दौरान हुआ क्या था। मैच के बाद मैं हाथ मिलाने के लिए हरभजन सिंह की ओर बढ़ा। दूसरी ओर से हरभजन सिंह हाथ मिलाने की बजाय उल्टे हाथ से जोर से गाल पर मारते हैं। जबकि थप्पड़ सीधे हाथ से मारा जाता है, उसे थप्पड़ कह ही नहीं सकते।'

विज्ञापन
sreesanth birthday special revealed in bigg boss 12 contestants
sreesanth - फोटो : file photo

क्रिकेट के मैदान के अलावा श्रीसंथ को डांस और एक्टिंग का भी काफी शौक है। उन्होंने जरीन खान के साथ फिल्म अक्सर 2 की है। इसके अलावा मलयालम फिल्म टीम 5 में भी नजर आ चुके हैं। श्रीसंथ ने कई रियलिटी टीवी शोज में भी हिस्सा लिया है। साल 2014 में वो डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 7 में दिखाई दिए। इसके अलावा एक खिलाड़ी एक हसीना और खतरों के खिलाड़ी 9 में भी श्रीसंथ ने बखूबी सभी कंटेस्टेंट को टक्कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed