फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस विनर बनने से चूके श्रीसंथ तो भड़क उठी उनकी मैनेजर, बोलीं- 'दीपिका माता का हलवा...'

Mon, 31 Dec 2018 12:59 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 31 Dec 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
sreesanth manager jibe dipika kakar after she won bigg boss 12 trophy
bigg boss - फोटो : twitter
दीपिका कक्कड़ ने टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 12 जीत लिया है । 30 दिसंबर को शो का फिनाले था। इसमें दीपिका विनर बनीं और ट्रॉफी के साथ 30 लाख रुपए जीते । वहीं श्रीसंथ शो के रनरअप रहे। एक ओर दीपिका शो जीतने से काफी खुश हैं वहीं श्रीसंथ अपनी हार से दुखी हैं । 
sreesanth manager jibe dipika kakar after she won bigg boss 12 trophy
dipika kakkar - फोटो : voot
शो खत्म होने के बाद श्रीसंथ ने मीडिया से बात की। श्रीसंथ ने कहा कि दीपिका कलर्स का चेहरा है इसलिए वो शो जीतीं । इसके अलावा उन्होंने कहा, 'बिग बॉस के घर में जो भी 20 कंटेस्टेंट आए सभी योग्य थे चाहे वो अनूप जलोटा हों या निर्मल। यहां तक कि मैं भी शो जीतने के योग्य था। इन सबके बावजूद दीपिका ने अच्छा गेम खेला।'
sreesanth manager jibe dipika kakar after she won bigg boss 12 trophy
Sreesanth
इसके अलावा श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने भी अपने पति की हार को लेकर बात की । उन्होंने कहा, 'श्रीसंथ दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं, ये उन्होंने शो में साबित कर दिया है। दीपिका की जीत से हम सब खुश हैं । उन्होंने भी बहुत अच्छा खेला ।' श्रीसंथ के अलावा उनकी मैनेजर रोनिता शर्मा का भी बयान आ गया है । 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
sreesanth manager jibe dipika kakar after she won bigg boss 12 trophy
dipika kakar - फोटो : twitter
एक ओर श्रीसंथ और उनकी पत्नी दीपिका की जीत से खुश हैं वहीं दूसरी ओर रोनिता  काफी नाराज हैं । उन्होंने एक ट्वीट कर शो और दीपिका को काफी बुरा-भला कहा है । उन्होंने लिखा, 'कृपा करके अगली बार शो में सतसंग करने वाले लोगों को बुलाना । या फिर इस शो का नाम दीपिका माता का हलवा रख देना ।'



 
विज्ञापन
sreesanth manager jibe dipika kakar after she won bigg boss 12 trophy
dipika kakar
रोनिता आगे लिखती हैं, 'दीपिका तुम इस शो को जीतने के लायक नहीं थी । नकली शो की नकली विनर ।' रोनिता के इस ट्वीट को कलर्स चैनल ने रिट्वीट किया है । चैनल की ओर से लिखा गया, 'दीपिका के इस अंदाज के भी दिल्ली में फैंस हैं ।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed