सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थीं श्रीदेवी, हीरो से ज्यादा लेती थीं फीस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 13 Aug 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
Sridevi birth anniversary she is the first female superstar of bollywood take double fees from actors
श्रीदेवी - फोटो : फिल्म चांदनी

एक समय था जब बॉलीवुड में श्रीदेवी राज करती थीं। आज भले ही वो हमारे बीच न हो, लेकिन जब भी उनकी कोई फिल्म टेलीविजन पर प्रसारित होती हैं तो लोगों के जेहन में सारी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। 24 फरवरी साल 2018 में श्रीदेवी के आकस्मिक निधन ने फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों का दिल पूरी तरह से तोड़ दिया था। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में 300 से अधिक फिल्में की। हिन्दी के साथ-साथ उन्होने दक्षिण सिनेमा की फिल्मों में भी खूब काम किया। 



हिन्दी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी जब भी बड़े पर्दे पर आती थीं तो प्रशंसक अपना दिल थाम लेते थे। उन्होंने चांदनी से लेकर, चालबाज और नागिन जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। मासूमियत से दिल जीतना हो या अपने चुलबुले अंदाज से सबको हंसाना, श्रीदेवी का हर अंदाज उनके प्रशंसकों को देखने को मिला। 13 अगस्त 1963 में जन्मी श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी। उन्हें अपने जमाने की लेडी अमिताभ बच्चन कहा जाता था। श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थीं। उनके जन्म दिन के मौके पर हम उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ी कुछ बातें अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे। 

Trending Videos
Sridevi birth anniversary she is the first female superstar of bollywood take double fees from actors
श्रीदेवी - फोटो : फिल्म नगीना

हीरो से अधिक लेती थीं फीस

80 के दशक में जहां फिल्में बॉलीवुड अभिनेताओं के दम पर चलती थीं तो वही श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होने अभिनय के मामले में बड़े-बड़े अभिनेताओं को मात दी। श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री ही जिनके नाम पर ही दर्शक खुद ब खुद सिनेमाघरों में खिचे चले आते थे। श्रीदेवी ने अपने अभिनय के दम पर उस समय में वो जगह बनाई जो शायद उस वक्त किसी अभिनेत्री के लिए बॉलीवुड में बनाना बहुत ही मुश्किल था। यही वजह थी कि उस दौरान श्रीदेवी एक अभिनेता से अधिक फीस लेती थीं। नगीना फिल्म के लिए उन्होने ऋषि कपूर से अधिक फीस ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi birth anniversary she is the first female superstar of bollywood take double fees from actors
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा में कमाया खूब नाम

श्रीदेवी ने सिर्फ हिन्दी सिनेमा में ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में भी खूब नाम कमाया। उन्होंने हिन्दी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय कि फिल्मों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। हिन्दी फिल्मों में श्रीदेवी को एक कमर्शियल हीरोइन के रूप में देखा जाता था, जबकि दक्षिण सिनेमा में उन्हें एक बड़ी अभिनेत्री के रूप में जाना जाता था। 16 वयथीनिलए, मंदरु मुदिचु, सिगप्पू रोजकाल, कल्याणरमन, जोनी, मीनदुम कोकिला जैसी तमिल फ़िल्मों में श्रीदेवी के दमदार अभिनय ने उन्हें दक्षिण फिल्मों का सितारा बना दिया।

Sridevi birth anniversary she is the first female superstar of bollywood take double fees from actors
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

15 साल बाद इंग्लिश विंग्लिश’ से की थी वापसी

साल 1998 में मिस्टर इंडिया करने के बाद श्रीदेवी ने फिल्मों से ब्रेक लिया। लेकिन 15 साल के बाद साल 2013 में उन्होने फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से शानदार वापसी की। इस फिल्म में अपने अभिनय से 50 साल की श्रीदेवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया। इसके बाद साल 2018 में श्रीदेवी फिल्म ‘मॉम’ में काम किया ये फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई।

विज्ञापन
Sridevi birth anniversary she is the first female superstar of bollywood take double fees from actors
श्रीदेवी, जीरो - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म जीरों में लास्ट बार दिखी थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी वो अभिनेत्री थीं जिन्होने भारतीय सिनेमा पर अपनी सफलता की कहानी लिखी। किसी भी भूमिका में खुद को कैसे ढालना है ये कोई श्रीदेवी की फिल्मों से सीख सकता है। शुरुआत में श्रीदेवी को हिन्दी बोलने में थोड़ी दिक्कत होती थी। लेकिन उन्होने अपनी हिन्दी पर काम किया और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म दी। श्रीदेवी अंतिम बार शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने गेस्ट अपीरियंस किया था। अमर उजाला की टीम की तरफ से श्रीदेवी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed