{"_id":"5a93995b4f1c1bbb218b5166","slug":"sridevi-body-yet-to-be-released-from-dubai-will-be-reached-mumbai-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी को भारत लेकर आ रहा है अनिल अंबानी का प्राइवेट जेट, सदमे में हैं बोनी कपूर और बेटियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी को भारत लेकर आ रहा है अनिल अंबानी का प्राइवेट जेट, सदमे में हैं बोनी कपूर और बेटियां
Tue, 27 Feb 2018 08:57 AM IST
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभी भी श्रीदेवी के फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि इतनी बड़ी सुपरस्टार का अचानक निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
2 of 7
श्रीदेवी
अनिल अंबानी ने श्रीदेवी के परिवार को प्राइवेट जेट दिया है। इसी जेट प्लेन से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा।13 सीटर यह प्लेन रिलायंस ट्रांसपोर्ट का है। खलीज टाइम्स के मुताबिक, परिवारवाले 2 बजे तक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेकर वहां से चलेंगे। पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड सितारे अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं।
3 of 7
श्रीदेवी
बोनी कपूर के प्रवक्ता ने कहा, 'श्रीदेवी को लेकर जो भी ताजा जानकारी सामने आएगी, उससे मीडिया को अवगत करवाया जाता रहेगा। बोनी कपूर, जाह्नवी, खुशी और पूरा कपूर परिवार इस समय गहरे सदमे में है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में प्रार्थना, सहयोग और संवेदनशीलता के लिए मीडिया का धन्यवाद भी किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
श्रीदेवी
खबरों की मानें तो आज दोपहर करीब 1 बजे जुहू के मुक्तिधाम में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। यूएई के प्रमुख अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार, 'शादी समारोह में शामिल होने के बाद परिवार के कई सदस्य वापस आ गए थे। बोनी कपूर शनिवार शाम करीब 5.30 बजे दुबई के उसी जुमैरा अमीरात टॉवर्स होटल में पहुंचे, जहां श्रीदेवी पहले से मौजूद थीं।'
विज्ञापन
5 of 7
श्रीदेवी
'होटल के रूम में पहुंचने के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को जगाया। उसके बाद दोनों लगभग करीब 15 मिनट तक बातचीत करते रहे। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को डिनर पर चलने के लिए कहा। बोनी कपूर के साथ डिनर डेट पर जाने से पहले श्रीदेवी तैयार होने के लिए बाथरूम में चली गईं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।