{"_id":"60353bc78ebc3ee9771a7dfb","slug":"sridevi-boney-kapoor-love-story-boney-kapoor-was-crazy-about-eight-years-younger-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आठ साल छोटी श्रीदेवी के प्यार में दीवाने थे बोनी कपूर, ऐसे हासिल किया था 'रूप की रानी' का प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आठ साल छोटी श्रीदेवी के प्यार में दीवाने थे बोनी कपूर, ऐसे हासिल किया था 'रूप की रानी' का प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:33 AM IST
बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी महज 54 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई थी। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को साल 2018 में हुआ था। श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। दोनों की प्रेम-कहानी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। बोनी कपूर ने साल 1996 में अपनी पहली पत्नी तलाक मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी की थी।
कहते हैं कि फिल्म 'सोलहवां सावन' में श्रीदेवी को देखते ही बोनी का दिल उन पर आ गया था। लेकिन उस वक्त ये प्यार केवल एकतरफा था, जो बोनी कपूर की तरफ से था। इन दोनों का प्यार फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान परवान चढ़ा था। 1970 के दशक में जब श्रीदेवी तमिल फिल्म कर रही थी उस समय बोनी खास उनसे मिलने चेन्नई गए थे, लेकिन श्रीदेवी शूटिंग के सिलसिले में बाहर गईं थी और उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
Trending Videos
2 of 6
बोनी कपूर और श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को स्वीकार किया था कि वो शादी से काफी पहले से श्रीदेवी को पसंद करते थे। बोनी कपूर ने बताया था कि उन्होंने मिस्टर इंडिया (1987) के लिए श्रीदेवी को इम्प्रेस करने के लिए मुंहमांगी कीमत से भी ज्यादा पैसे दिए थे। बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी की मां ने फिल्म के 10 लाख रुपये के पारिश्रमिक की डिमांड कर दी थी। उस समय श्रीदेवी तो क्या किसी भी हिरोइन को एक फिल्म को इतने पैसे नहीं मिलते थे फिर भी बोनी उन्हें 11 लाख रुपये देने को तैयार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी। मोना और बोनी के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। मोना से तलाक के बाद बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी। श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हुईं। 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से शादी की। ऐसा कहा जाता है कि श्रीदेवी उस वक्त प्रेग्नेंट थीं।
4 of 6
बोनी कपूर और श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
बोनी और श्रीदेवी की लव स्टोरी भी बहुत रोचक है। बोनी कपूर ने पहले ही श्रीदेवी को प्रपोज कर दिया था लेकिन श्रीदेवी उन्हें भाव नहीं देती थीं। उस वक्त बोनी अपने छोटी भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' बना रहे थे। इस फिल्म में वह श्रीदेवी को लेना चाहते थे लेकिन उन तक पहुंचने का उन्हें कोई जरिया नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
बोनी कपूर और श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
बोनी ने श्रीदेवी की मां से संपर्क किया। श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी। बोनी कपूर फीस के लिए मान गए और इस तरह फिल्म में श्रीदेवी ने काम किया। एक समय ऐसा आया जब श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उनका लंबा इलाज चला। उस मुश्किल दौर में बोनी ने श्रीदेवी का खूब साथ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।