फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khushi Kapoor: स्टाइल के मामले में दीदी जान्हवी से कम नहीं हैं खुशी कपूर, एथनिक लुक में शेयर कीं तस्वीरें

Thu, 22 Sep 2022 08:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Sep 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Sridevi Boney Kapoor younger daughter Khushi Kapoor shares photos in ethnic looks sister Janhvi Kapoor reacts
खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर जहां बॉलीवुड में अपने पैर जमा चुकी हैं, वहीं छोटी बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू के लिए तैयार हैं। खुशी जल्द ही रुपहले पर्दे पर नजर आने वाली हैं। डेब्यू से पहले ही खुशी मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। स्टाइल और फैशन के मामले में भी वह अपनी दीदी जान्हवी कपूर को बराबर टक्कर देती नजर आती हैं। बता दें कि खुशी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर खुशी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।

Sridevi Boney Kapoor younger daughter Khushi Kapoor shares photos in ethnic looks sister Janhvi Kapoor reacts
खुशी कपूर - फोटो : Instagram

खुशी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने तीन तस्वीरें साझा की हैं। तीनों तस्वीरों में खुशी एक से बढ़कर एक स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही हैं। पहली और दूसरी तस्वीर में खुशी चारपाई पर बैठी नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में खुशी एक टेबल के पास बैठी नजर आ रही हैं। 

Sridevi Boney Kapoor younger daughter Khushi Kapoor shares photos in ethnic looks sister Janhvi Kapoor reacts
खुशी कपूर - फोटो : Instagram

तस्वीरों में जान्हवी का लुक बेहद प्यारा लग रहा है। वह पिंक और व्हाइट कलर के प्लाजो सूट में नजर आ रही हैं। एथनिक लुक में खुशी गजब ढा रही हैं। खुशी न्यूड मेकअप में नजर आ रही हैं। खुशी की मुस्कान उनके लुक में चार चांद लगा रही है। पोस्ट के साथ खुशी ने कैप्शन में लिखा है, 'आज का दिन।' बता दें कि खुशी कपूर बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi Boney Kapoor younger daughter Khushi Kapoor shares photos in ethnic looks sister Janhvi Kapoor reacts
खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

खुशी के इस पोस्ट पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। एक तरफ यूजर्स उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं सेलेब्स भी खुशी की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। उनके पोस्ट पर जान्हवी कपूर ने कमेंट कर लिखा है, 'पिंक मफिन।' वहीं, महीप कपूर ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो खुशी कपूर जल्द ही फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के अलावा और भी कई स्टारकिड्स नजर आएंगे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed