फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी के साथ काम करने वाली इस एक्ट्रेस को यूजर ने बताया मनहूस, जवाब देकर की बोलती बंद

Tue, 23 Apr 2019 09:48 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 23 Apr 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Sridevi Co Actor English Vinglish Priya Anand After Getting trolled by user
श्रीदेवी, प्रिया आनंद
'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस प्रिया आनंद को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। मामला जरा संवेदनशील था। दरअसल हुआ यूं कि एक यूजर ने प्रिया आनंद को टैग करते हुए उन्हें बैड लक कहा। यूजर्स ने लिखा, 'श्रीदेवी ने प्रिया आनंद के साथ इंग्लिश विंग्लिश में काम किया और अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। जेके रितेश ने प्रिया आनंद के साथ एलकेजी में काम किया उनका भी देहांत हो गया।'
Sridevi Co Actor English Vinglish Priya Anand After Getting trolled by user
प्रिया आनंद
यूजर्स ने लिखा- 'जो भी प्रिया आनंद के साथ काम कर रहा है जिंदा नहीं बच रहा है। क्या प्रिया आनंद अपने को-स्टार्स के लिए बैड लक का प्रतीक हैं?'। फिर क्या था जैसे ही ट्रोल्स के इस कमेंट को प्रिया आनंद ने पढ़ा। वह गुस्से से लाल हो गईं। प्रिया ने ट्रोल को ऐसा करारा जवाब दिया कि उस शख्स को भी अपने कमेंट के लिए माफी मांगनी पड़ी।
 

 
Sridevi Co Actor English Vinglish Priya Anand After Getting trolled by user
प्रिया आनंद
प्रिया आनंद ने लिखा- 'मैं आमतौर पर आप जैसे लोगों को प्रतिक्रिया नहीं देती, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं आपने जो कहा है वह काफी असंवेदनशील है। मैं मानती हूं कि खुद को मूर्ख दिखाते हुए सोशल मीडिया पर कुछ भी कहकर बच निकलना आसान है लेकिन मेरे दोस्त आप तो बहुत ज्यादा गिर गए। मैं आपको नीचा दिखाकर रिस्पॉन्ड नहीं करना चाहती।'

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi Co Actor English Vinglish Priya Anand After Getting trolled by user
प्रिया आनंद
इतना ही नहीं लोगों ने भी ट्रोल के ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। इसके बाद ट्रोल ने अफनी गलती के लिए माफी मांगी। ट्रोल ने लिखा- 'मैं माफी मांगता हूं। मैं अपनी गलती को स्वीकार करता हूं। मैं आज इंग्लिश-विंग्लिश और एलकेजी दोनों मूवीज देख रहा था। आप इन दोनों फिल्मों में हैं तो इसलिए मेरे दिमाग में यह विचार है, इसलिए मैंने बस यूं ही ट्वीट कर दिया। मुझे लगा कि आप ट्वीट कभी नहीं पढ़ेंगी। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।' 
विज्ञापन
Sridevi Co Actor English Vinglish Priya Anand After Getting trolled by user
प्रिया आनंद

प्रिया ने ट्रोल की माफी को स्वीकार किया और उसे भविष्य में सावधान रहने की सलाह दी। प्रिया आनंद आखिरी बार ‘एलकेजी’ में दिखी थीं। फिल्म इसी साल 22 फरवरी को रिलीज हुई थी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed