{"_id":"5b656f8b4f1c1ba13e8b5040","slug":"sridevi-daughter-janhvi-kapoor-and-ishaan-khatter-movie-date-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धड़क' रिलीज होने के बाद देर रात एक साथ दिखे जाह्नवी-ईशान, वजह डेट या कुछ और...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धड़क' रिलीज होने के बाद देर रात एक साथ दिखे जाह्नवी-ईशान, वजह डेट या कुछ और...
Sat, 04 Aug 2018 02:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'धड़क' की रिलीज के बाद जाह्नवी कपूर और ईशान कपूर बॉलीवुड के लविंग कपल माने जा रहे हैं। दोनों के बीच की केमेस्ट्री न सिर्फ फिल्म में बल्कि ऑफ स्क्रीन भी देखने को मिलती है और यही वजह है कि दर्शकों ने फिल्म की काफी सराहना की। धड़क ने 15 दिनों में 70 करोड़ का बिजनेस कर ये साबित कर दिया कि जाह्नवी और ईशान आगे भी कई फिल्मों में नजर आ सकते हैं।
2 of 4
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर
अपनी फिल्म धड़क को लेकर लाइमलाइट बटोर रहे शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को हाल ही में मूवी डेट पर जाते हुए देखा गया। जाह्नवी-ईशान की जो तस्वीरें लगी हैं उनमें यह दोनों मुंबई के एक थिएटर से लेट नाइट शो देखकर निकल रहे हैं। तस्वीरों में दोनों कैजुअल ड्रेस में नजर आ रहे हैं।
3 of 4
dhadak
वैसे ईशान और जाह्नवी साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। तस्वीरों को देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों को एक दूसरे का साथ काफी पसंद है। जैसी ऑफ-स्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री बाहर देखने को मिल रही है, वैसे ही फिल्म में भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Dhadak
अब असल में दोनों के बीच कुछ है या नहीं, यह तो पता नहीं, लेकिन ईशान और जाह्नवी एक-दूसरे की कंपनी में काफी सहज नजर आते हैं। बात करें धड़क की तो फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश में 'धड़क' को 556 स्क्रीन्स मिली है। यानी कि कुल मिलाकर 'धड़क' को वर्ल्ड वाइड 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।फिल्म का टोटल बजट 70 करोड़ रुपए है। 'धड़क' में मुख्य रूप से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा है। इस फिल्म की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।