{"_id":"5dc92bd28ebc3e5b4754fd4c","slug":"sridevi-daughter-jhanvi-kapoor-share-his-father-boney-kapoor-unseen-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोनी कपूर के बर्थडे पर देखें 8 अनदेखी तस्वीरें, बेटी जान्हवी ने शेयर कर लिखा प्यारा पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोनी कपूर के बर्थडे पर देखें 8 अनदेखी तस्वीरें, बेटी जान्हवी ने शेयर कर लिखा प्यारा पोस्ट
बोनी कपूर आज अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । इस मौके पर बेटी जान्हवी कपूर, खुशी कपूर सहित उनके परिवार के लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी । जान्हवी ने अपने पिता की 10 अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं । जान्हवी कपूर ने इस पोस्ट के साथ प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
2 of 8
boney kapoor
- फोटो : social media
जान्हवी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे पापा। आप हमेशा पूछते हैं कि मैं अपनी एनर्जी कहां से पाती हूं। मैं आप से ये एनर्जी हासिल करती हूं पापा। मैंने हर दिन आपको अपने काम को प्यार और पैशन से करते देखा है। मैंने आपको गिरते देखा है, लेकिन फिर और मजबूत होकर उठते देखा है।'
3 of 8
boney kapoor
- फोटो : socila media
'मैंने जितने भी लोगों को देखा है, आप उनमें बेस्ट हो। आप मुझे प्रेरित करते हैं। हौसला बढ़ाते हैं। आप हमेशा मेरे लिए बेस्ट डैड रहे, लेकिन अब आप मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं। मैं आप से प्यार करती हूं। मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगी। आप दुनिया की सारी खुशियों के काबिल हैं। मैं उम्मीद करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि इस साल आपको हर खुशी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
boney kapoor
- फोटो : social media
जान्हवी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से एक तस्वीर में बोनी अपनी बेटी को किस करते नजर आ रहे हैं । कुछ अन्य फोटो में बोनी श्रीदेवी के साथ भी दिख रहे हैं । वहीं कुछ तस्वीरें बोनी के बचपन की तो कुछ उनकी जवानी की हैं । एक फोटो में बोनी अपने चारों बच्चों के साथ दिख रहे हैं ।
बोनी और श्रीदेवी ने 1996 में शादी की थी । दोनों की लव स्टोरी बहुत मशहूर है। वहीं बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना शौरी से शादी की थी। साल 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ और साल 1987 में उनकी बहन अंशुला का। लेकिन कुछ साल बाद बोनी और श्रीदेवी करीब आ गए ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।