फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की मौत और वो साढ़े तीन घंटे...ये रही असली सच्चाई

Tue, 27 Feb 2018 01:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
sridevi death and suspense about the three and half hour time
Sridevi

बीते शनिवार की रात 11.30 बजे बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के पीछे की सच्चाई हर घंटे एक नया मोड़ ले रही है। एक ऐसी घटना बन गई है जिस पर बड़ी मुश्किल से यकीन किया जा सकता है। कोई इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा है कि कुछ घंटे पहले तक एक शादी समारोह में हंसती-खिलखिलाती, नाचती श्रीदेवी की अचानक मौत कैसे हो गई। ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत शनिवार रात 10.01 बजे हुई। हालांकि विस्तार से जानकारी आनी अभी बाकी है। ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक मौत का वक्त और इसके पहले रिपोर्ट में जो वक्त मौत की बताई गई उसमें एक से डेढ़ घंटे का अंतर है। आपको बता दें कि बोनी कपूर शाम 5.30 बजे होटल में श्रीदेवी की कमरे में गए थे। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बात हुई। फिर फ्रेश होने के लिए श्रीदेवी बाथरूम में चली गईं। इसके बाद क्या हुआ कोई नहीं जानता। रात 9 बजे बोनी कपूर ने अपने दोस्त को श्रीदेवी के बाथटब में गिरकर बेहोश होने की खबर दी और पुलिस को भी सूचना दी। इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर बीच के समय में क्या हुआ। आइए जानते हैं श्रीदेवी की मौत और उस साढ़े तीन घंटे की सच्चाई। 

sridevi death and suspense about the three and half hour time
श्रीदेवी

शादी समारोह के समाप्त हो जाने के बाद जब पूरा परिवार भारत लौट आया था तो श्रीदेवी आखिर क्यों अकेली दुबई में रुक गई थीं। पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी भी मुंबई लौट आए थे पर श्रीदेवी अकेली होटल में रुक गई थीं। क्या बोनी कपूर के साथ उनकी कोई अनबन हो गई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। क्या इसीलिए बोनी ने पत्नी श्रीदेवी को मनाने के लिए सरप्राइज डिनर का आयोजन किया था जो कभी पूरा ही नहीं हो पाया। अभिनेत्री श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भले ही मौत की वजह सामने आ गई हो लेकिन अभी भी मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है।

sridevi death and suspense about the three and half hour time
Sridevi

भास्कर में छपी रिपोर्ट के अनुसार होटल के कर्मचारियों से मिली जानकारी में बताया गया है कि मोहित मारवाह की शादी 20 फरवरी को हुई थी। इसके बाद 21 फरवरी को पूरा परिवार भारत लौट गया था लेकिन श्रीदेवी अकेली दुबई में रुक गई थीं। होटल के सूत्रों के मुताबिक श्रीदेवी के परिवार के मुंबई लौटने से लेकर 24 तारीख तक बोनी कपूर के वापिस श्रीदेवी के पास आने तक वह होटल के कमरे से बाहर नहीं निकली थीं यानि 21 फरवरी से लेकर 24 फरवरी शाम 5.30 बजे तक श्रीदेवी होटल के कमरे में ही थीं। वह किसी भी काम के लिए बाहर नहीं निकलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi death and suspense about the three and half hour time
Sridevi

यूएई के अखबार खलीज टाइम्स ने लिखा है- शनिवार शाम 5.30 बजे बोनी कपूर मुंबई से वापस जुमैरा एमीरैट्स टॉवर्स होटल लौटे, वह श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया और उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम गईं। 15 मिनट तक जब वह बाहर नहीं निकलीं तो बोनी कपूर ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया। जब श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने होटल के कुछ कर्मियों को बुलाया और तेज धक्का देकर दरवाजा खोला। श्रीदेवी अंदर बाथटब में गिरी पड़ी हुई थीं।  ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि अगर ज्यादा शराब पीने की वजह से श्रीदेवी के कदम लड़खड़ा रहे थे तो बोनी उन्हें अकेले कैसे बाथरूम में जाने देते? 

विज्ञापन
sridevi death and suspense about the three and half hour time
श्रीदेवी

सूत्रों की मानें तो जब श्रीदेवी को बाथटब से बाहर निकाला गया तो उनके नाक से काफी गाढ़ा खून निकल रहा था और चेहरा भी नीला पड़ गया था। इसके बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की लेकिन श्रीदेवी नहीं उठीं। बोनी ने अपने दोस्त को फोन किया। उसके बाद रात 9 बजे पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस तुरंत होटल के कमरे में पहुंची लेकिन तब तक श्रीदेवी की मौत हो चुकी थी। बोनी ने डॉक्टरों को ये भी बताया कि पिछले दो दिनों से श्रीदेवी की तबीयत खराब थी। सवाल ये है कि आखिर वह कौन सी वजह थी जिसके चलते खराब तबीयत के बावजूद श्रीदेवी ने शराब पी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed