{"_id":"5c6023dcbdec227371485b0c","slug":"sridevi-death-anniversary-on-24-february-boney-kapoor-on-her-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्या हुआ था उस रात जब हमें छोड़ गई थीं श्रीदेवी, बोनी कपूर ने किया था खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर क्या हुआ था उस रात जब हमें छोड़ गई थीं श्रीदेवी, बोनी कपूर ने किया था खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 10 Feb 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Boney Kapoor on Sridevi`s death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) की 24 फरवरी को पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर कपूर परिवार चेन्नई में पूजा का आयोजन करवा रहा है। श्रीदेवी की फोरेंसिक रिपोर्ट में पता चला था कि उनका निधन 'एक्सीडेंटल ड्राउनिंग' यानी 'दुर्घटनावश डूबने' से हुआ था। इसके बाद भी श्रीदेवी की मौत पर पिछले 1 साल से लगातार सवाल उठते रहे हैं।
2 of 5
sridevi
इतना ही नहीं मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। श्रीदेवी का जब निधन हुआ उस वक्त दुबई में थीं। यहां वह बोनी और खुशी के साथ एक करीबी रिश्तेदार की शादी में आई थीं। बोनी कपून ने श्रीदेवी के अंतिम क्षणों के बारे में बात करते हुए कहा था- 24 की सुबह श्रीदेवी ने बोनी को मैसेज किया 'पापा मैं तुम्हें मिस कर रही हूं।' श्रीदेवी प्यार से बोनी को 'पापा' बुलाती थीं।
3 of 5
sridevi
बोनी कपूर ने श्रीदेवी को जवाब में कहा कि 'मैं भी तुम्हें मिस कर रहा हूं' श्रीदेवी को नहीं पता था कि बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए शाम की फ्लाइट बुक कर चुके हैं। शाम 6:30 बजे के करीब वे दुबई के होटल पहुंचे थे। श्रीदेवी उन्हें देखकर बहुत खुश हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sridevi
दोनों ने रात को डिनर का प्लान बनाया। बाद में श्रीदेवी फ्रेश होने बाथरूम चली गईं। बोनी कपूर टीवी पर मैच देखने में बिजी हो गए। जब काफी देर तक श्रीदेवी बाथरूम से नहीं निकलीं तो बोनी कपूर डर गए। कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर बोनी ने दरवाजे को धक्का दिया तो श्रीदेवी को बाथटब में पाया। बोनी कपूर आज तक इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Sridevi
कोई इस खबर पर यकीन नहीं कर सका कि बॉलीवुड की एक ऐसी हस्ती नहीं रही, जो कल तक एक शादी समारोह में सजी-धजी नाचते गाते देखी गई थी। अपनी चुलबुली अदाओं से हर किरदार में जान फूंक देने वाली श्रीदेवी का 28 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था इसलिए सफेद फूलों से सजे खुले वाहन पर उनकी अंतिम यात्रा निकली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।