फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

Fri, 02 Mar 2018 12:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Sridevi Funeral live Update sridevi to be cremated with state honours
sridevi - फोटो : ani

श्रीदेवी का विले पार्ले के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार की सभी रस्सों को उनके पति बोनी कपूर ने किया और मुखाग्नि भी दी। उनके आखिरी दर्शन के लिए फैंस और सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगा हुआ था। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और प्रसून जोशी सहित सभी अपनी प्यारी चांदनी को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान गृह पहुंचे थे।

Sridevi Funeral live Update sridevi to be cremated with state honours
श्रीदेवी
श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर तिरेंगे में लिपटा था। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को ले जा रहे ट्रक में बोनी कपूर, संजय कपूर, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर मौजूद थे। ये शव यात्रा अंधेरी के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से विले पार्ले के श्मशान घाट तक पहुंची। जिसके कुछ देर बाद श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान गृह के बाहर आखिरी झलक पाने के लिए भारी संख्या में फैंस मौजूद थे।
 


 
Sridevi Funeral live Update sridevi to be cremated with state honours
sridevi
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे फैन और फॉलोअर्स का रो रोकर हाल बेहाल हो गया था। सड़क के दोनों किनारे श्रीदेवी के फैंस खड़े थे। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में फैंस शामिल हुए थे। ट्रक को मोगरे के फूलों से सजाया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi Funeral live Update sridevi to be cremated with state honours
श्रीदेवी
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मांग में सिंदूर, लाल लिपस्टिक और बनारसी साड़ी में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानो सच में रूप की रानी आ गईं हो।
 

 
विज्ञापन
Sridevi Funeral live Update sridevi to be cremated with state honours
sridevi
मुंबई पुलिस की एक टीम इस यात्रा को एस्कॉर्ट कर रही है लेकिन उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारे श्रीदेवी के फैंस का हुजूम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed