फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा के लिए बांटा गया कार्ड, अंतिम संस्कार का पूरा शेड्यूल मौजूद

Wed, 28 Feb 2018 11:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
sridevi funeral message card and schedule of boney kapoor family
sridevi

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के 72 घंटे बाद उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच गया है। मंगलवार दोपहर तक दुबई में सभी तरह की प्रक्रिया पूरी कर शाम को शव को मुंबई के लिए रवाना किया गया था। इसके बाद रात 10 बजे श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा। 

sridevi funeral message card and schedule of boney kapoor family
sridevi

पूरी रात श्रीदेवी का शव लोखंडवाला स्थित उनके घर ग्रीन एकर्स पर ही रखा गया। इसके बाद आज सुबह 09.30 से 12.30 बजे तक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। ये क्लब उनके घर के पास ही है। इसके बाद 3.30 से 4.30 बजे के बीच में विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

sridevi funeral message card and schedule of boney kapoor family

अंतिम संस्कार के लिए परिवार की ओर से एक कार्ड जारी किया गया है जिसमें इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। कार्ड के सबसे ऊपर 'पद्मश्री श्रीदेवी कपूर' लिखा गया है। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा और अंतिम दर्शन का जिक्र करते हुए कार्यक्रम का डिटेल्स दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi funeral message card and schedule of boney kapoor family
sridevi

कार्ड पर सबसे नीचे लिखा गया है कि ये कार्ड किसकी ओर से जारी किया गया है। इसमें श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी, बड़ी बेटी जाह्नवी और पति बोनी कपूर का नाम लिखा गया है। साथ ही पूरे कपूर परिवार और अय्यप्पन परिवार की ओर से दुख की इस घड़ी में शोक भी जताया गया है।

विज्ञापन
sridevi funeral message card and schedule of boney kapoor family
sridevi

आपको बता दें कि फॉरेंसिक जांच में सामने आया है कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक नशे की हालत में बाथरूम में नियंत्रण खो देने से श्रीदेवी पानी से भरे बाथटब में गिर गई थीं और डूबने से उनकी मौत हो गई थी। गौरतलब है कि श्रीदेवी एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत दुबई आई हुई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed