{"_id":"5ad066a84f1c1b573e8b4f3f","slug":"sridevi-gets-national-film-awards-2018-for-mom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी को इस फिल्म के लिए मरणोपरांत मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, इन 5 कारणों से बनीं 'सुपर मॉम'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी को इस फिल्म के लिए मरणोपरांत मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, इन 5 कारणों से बनीं 'सुपर मॉम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है। श्रीदेवी को 'मॉम' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए चुना गया। इन पुरस्कारों का ऐलान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने किया। वैसे तो श्रीदेवी ने अपने फिल्मी सफर में कई सारे अवॉर्ड अपने नाम किए लेकिन यह अवॉर्ड उन्हें पहली बार मिला। श्रीदेवी अब भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन इतना तो तय है कि इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के बाद उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किस 5 कारणों की वजह से 'मॉम' फिल्म के लिए श्रीदेवी को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया।
2 of 6
Sridevi
श्रीदेवी की एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं है। 'मॉम' फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया था जो अपनी बच्ची के रेप से पीड़ित थी। उनका किरदार न केवल लोगों के दिलों को छुआ बल्कि बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई भी की।
3 of 6
sridevi
'मॉम' फिल्म एक परिवार के संघर्ष की कहानी है। इसमें श्रीदेवी ने देवकी नाम की टीचर का रोल निभाया है जो अपनी बच्ची को इंसाफ दिलाने के हर मुश्किल को पार कर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sridevi
'मॉम' फिल्म की कहानी बलात्कारियों को सजा दिलाने के इर्द गिर्द घूमती है। सबूतों के अभाव में जब अपराधी छूट जाते हैं तो श्रीदेवी खुद ही बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए एक-एक बलात्कारी को सजा देती हैं। जिस तरह से वह बलात्कारियों को सजा देती हैं वह एक मां की मनोदशा को साफतौर पर दर्शाता है।
विज्ञापन
5 of 6
Sridevi
श्रीदेवी का इस फिल्म में दमदार रोल है। फिल्म में न केवल सामाजिक बुराइयों को उजागर किया है बल्कि ये भी दिखाया गया है कि रेप पीड़ितों पर क्या बीतती हैं। जो लोगों को अट्रैक्ट करने में कामयाब रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।