{"_id":"60363e7ddab7e165cd22e72b","slug":"sridevi-madhubala-death-anniversary-sridevi-has-one-thing-common-with-evergreen-beauties-like-madhubala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सौंदर्य की देवी' मधुबाला और 'रूप की रानी' श्रीदेवी का था अनोखा कनेक्शन, जानकर यकीन नहीं कर पाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सौंदर्य की देवी' मधुबाला और 'रूप की रानी' श्रीदेवी का था अनोखा कनेक्शन, जानकर यकीन नहीं कर पाएंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी-मधुबाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की याद आज भी सभी के दिलों में जिंदा है। बॉलीवुड की चांदनी का निधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था। लेकिन आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खुबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला का श्रीदेवी से अनोखा कनेक्शन बताएंगे। अपने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री मधुबाला को फिल्म इंडस्ट्री में 'सौंदर्य की देवी' का खिताब हासिल था। इसी इंडस्ट्री ने श्रीदेवी को 'रूप की रानी' का ताज दिया था। वहीं 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में जन्मी मधुबाला की मौत 36 साल की उम्र में बीमारी की वजह से 23 फरवरी 1963 को मुंबई में हो गई थी।
'रूप की रानी' श्रीदेवी की मौत के साथ ही अदाकारा मधुबाला के साथ उनका एक ऐसा अनोखा इत्तेफाक जुड़ गया था, जिसके बारे में जानकर कोई यकीं नहीं कर पाएगा।अपने-अपने समय में दोनों अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर हिंदी सिनेमा पर राज किया।
2 of 5
श्रीदेवी-मधुबाला
- फोटो : सोशल मीडिया
मधुबाला इतनी खूबसूरत थी कि किसी को भी उन्हें देखते ही प्यार हो सकता था। वहीं चुलबली श्रीदेवी अपनी अदाओं से सबका दिल जीत लेती थी, पर दोनों का निधन उम्र के ऐसे पड़ाव पर हुआ, जिसने सबको चौका दिया था। मधुबाला और श्रीदेवी दोनों ने ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
3 of 5
मधुबाला-श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस मधुबाला ने महज नौ वर्ष की आयु में अभिनय शुरू किया था। अदाकारा श्रीदेवी के अभिनय का सफर भी सिर्फ चार वर्ष की आयु में ही शुरू हो गया था। बॉलीवुड की इन दोनों मशहूर अभिनेत्रियों के साथ दोनों की जिंदगी में एक संयोग यह हुआ कि मधुबाला का निधन 23 फरवरी 1969 को और श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीदेवी-मधुबाला
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में 'चांदनी' के नाम से मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर कोई यकीन ही नहीं कर पाया था कि अब श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी की दुबई के एक होटल के कमरे के बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीदेवी
बता दें कि श्रीदेवी ने अपने 51 साल के फिल्मी करियर में तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया था। उनकी पहली फिल्म बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'जूली' थी। उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम' थी। जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में श्रीदेवी नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो रोल किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।